फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga created another stream by cutting the road, continuously cutting farmers' lands and merging in the river

Kasganj News: किसानों की जमीनें कटकर नदी में हो रही विलीन, सड़क काटकर गंगा ने बनाई एक और धारा

Mon, 22 Aug 2022 06:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 06:46 AM IST
सार

गंगा के कटान पर ग्रामीण लगातार नजर रख रहे हैं। सिंचाई विभाग बरौना में लगातार कटानरोधी कार्य कर रहा है, लेकिन गंगा की धारा की तीव्रता के आगे अभी तक पश्चिमी छोर पर किए गए कार्य सफल नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
Ganga created another stream by cutting the road, continuously cutting farmers' lands and merging in the river
कासगंज के बरौना गांव में गंगा के किनारे बंबू क्रेट लगाकर कटान को रोकने की मशक्कत करते मजदूर । - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज जनपद के पटियाली तहसील के गांव बरौना में गंगा का कटान जारी है। तेज धारा से कटान बढ़ गया है। अब गांव की दूसरी सड़क को काटकर गंगा ने एक अलग धारा बना ली है और लगातार गांव की ओर प्रवाह बढ़ रहा है। रविवार को भी कई किसानों की जमीनें कटकर गंगा की धारा में विलीन हो गई। गांव लगातार गंगा की धारा से घिरता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


बरौना गांव में पिछले चार दिनों से लगातार पश्चिमी छोर पर गंगा की धारा कटान कर रही है। सिंचाई लगातार कटान को नियंत्रित करने में जुटा है। सैंड बैग के साथ बंबू क्रेट स्थापित की गईं वहीं परक्यूपाइन स्टड भी स्थापित किए गए हैं। गांव की एक अन्य सड़क गंगा की धारा को रोक रही थी। वह भी गंगा की धारा को रोकने में नाकाम हो गई और गंगा की धारा से कट गई। गंगा ने गांव की ओर एक नई धारा बना ली है। जिससे नई धारा के माध्यम से गंगा का पानी गांव की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण ऐसी स्थिति को देखकर बेहद चिंतित हैं। गंगा के कटान पर ग्रामीण लगातार नजर रख रहे हैं। सिंचाई विभाग बरौना में लगातार कटानरोधी कार्य कर रहा है, लेकिन गंगा की धारा की तीव्रता के आगे अभी तक पश्चिमी छोर पर किए गए कार्य सफल नहीं हो पाए हैं। रविवार को संटू, धनपत, रामेश्वर, रेवती, रघुवीर व भूरे की खेती गंगा में समा गई। खेतों में खड़े पेड़ भी गंगा में कटकर समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed