फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga campaign 'Gangaputr' forgot Modi

गंगा अभियान में ‘गंगापुत्र’ को भूल गए मोदी

Mon, 02 Feb 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर महाभारत में गंगापुत्र भीष्म का मशहूर किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि अभियान में पीएम मोदी उन्हें भूल गए। वे 15 साल से भाजपा से जुड़े हैं। गंगा की सफाई को लेकर बनारस में प्रधानमंत्री से उनकी बात भी हुई थी, फिर भी उन्हें इस अभियान से नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन

अभिनेता मुकेश खन्ना रविवार को यहां संजय प्लेस स्थित एक ऐक्टिंग इंस्टीट्यूट में ऑडीशन लेने आए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 15 साल पहले वह गुजरात में भुज में भूकंप के बाद पहुंचे थे। तभी उन्होंने कहा था कि गुजरात में भी एक शक्तिमान है और वो हैं नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं, लेकिन गंगा अभियान में गंगापुत्र को भूल जाने की शिकायत उन्हें प्रधानमंत्री से है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानपुर में चमड़ा कारखानों से निकली गंदगी गंगा में समाहित हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय भी गंगा को साफ करने की कवायद हुई थी। तमाम सरकारें करोड़ाें रुपये खर्च कर चुकी हैं, लेकिन कोई सख्त कानून नहीं बना। कोई गंभीर कोशिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी से प्रयास हो तो वह पूरी तरह अभियान में सहयोग को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा शुरू होगा शक्तिमान
उन्होंने बताया कि वह शक्तिमान को दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। जिस तरह फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं, उसी तरह सीरियल का भी सीक्वल हो सकता है। कहा कि अब फिल्में समाज का दर्पण नहीं रहीं। यह कहना गलत है कि लोग जैसा देखना पसंद करते हैं, वैसा ही उन्हें दिखाया जाता है। बोले, अगर बिग बॉस और ग्रांड मस्ती जैसी फिल्में हिट होती हैं तो रामायण, महाभारत जैसे सीरियल भी लोगों को पसंद आते हैं। जैसा दिखाया जाएगा, वैसा ही लोग देखेंगे।


गुमराह कर रहे सीरियल, कार्रवाई करें सरकार
मुकेश खन्ना ने टीवी धारावाहिकों पर कहा कि टीआरपी के लिए इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। इतिहास में कहीं भी सम्राट अशोक के बचपन का जिक्र नहीं है। महाभारत पर बने एक सीरियल में भी इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। लोगाें को गुमराह करने वाले इन सीरियलों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। सेंसर बोर्ड के सदस्यों को ज्यादा अधिकार दिए जाने चाहिए। कहा, सास बहू के सीरियलों में सजी धजी लंबे झुमके पहनने वाली और प्रेम चोपड़ा जैसे डायलॉग बोलने वाली नेगेटिव औरतें हमारे देश में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed