फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang used to steal by talking in code word three arrested in agra

चोरों के कोड वर्ड: 'तोड़ेंगे फूल-खाएंगे मिठाई', दिन में रेकी और रात में वारदात, तीन गिरफ्तार, बताया इनका मतलब

Sun, 05 Mar 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 12:23 PM IST
सार

चोरों का ये गैंग ऐसे घरों को चिह्नित करता था, जिसके गेट पर ताला और कूड़ा पड़ा हो। इससे अंदाजा हो जाता था कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद ये गैंग कोड वर्ड में बात करके वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन
Gang used to steal by talking in code word three arrested in agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में झारखंड और धौलपुर के चोर अलग अंदाज में चोरी करते थे। गेट पर ताला और कूड़ा देखकर बंद घर को चिह्नित करते थे। मोबाइल पर कोड वर्ड में एक फूल और दो फूल तोड़ने की कहकर साथी बुलाते थे। कहते थे, आज तोड़ेंगे दो फूल, खाएंगे मिठाई। थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऐसे ही गैंग के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि झारखंड के देवघर निवासी कपिल उर्फ हवसी, धौलपुर निवासी कलुआ और नसरुद्दीन उर्फ नस्सो को गिरफ्तार किया है। नसरुद्दीन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी कपिल पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के सदस्य अलग-अलग इलाकों में घूमकर रेकी करते हैं। जिन घरों के गेट पर ताला लगा होता है, उनको देखते हैं। यह भी पता करते हैं कि गेट से कूड़ा कब से नहीं उठा है। ज्यादा कूड़ा होने पर समझ जाते हैं कि ज्यादा दिन से ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद आपस में कोड वर्ड में बात करते थे। दो फूल का मतलब दो घरों को निशाना बनाना है। कहते थे आज दो फूल तोड़कर लाएंगे। रात में पुलिस की गश्त कम होने पर सब्बल से ताला तोड़कर घुस जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से बाइक, चार आधार कार्ड, एक चालक लाइसेंस बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
 

15 हजार नहीं, 4 लाख का इनाम चाहता है नसरुद्दीन

प्रेस वार्ता में पुलिस नसरुद्दीन को लाई थी। बताया गया कि आरोपी पर 15 हजार का इनाम है। इस पर नसरुद्दीन कहने लगा कि मुझ पर 15 हजार का नहीं चार लाख रुपये का इनाम होना चाहिए। पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ की। पत्नी पति से कह रही थी कि अकेले जाते थे तो नहीं पकड़े जाते थे। साथियों के साथ गए तो पकड़ लिए गए।

महिलाओं की गुप्त तिजोरी पर रहती नजर

नस्सो पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। कपिल हाल ही में जेल से छूटकर आया है। उनकी कभी 40 हजार से ज्यादा की कमाई नहीं हुई। वह घर में घुसने के बाद सबसे पहले उन जगह को तलाशते थे, जहां पर महिलाएं अपनी अलमारी की चाबी छिपाती हैं। ज्यादा महिलाएं बेड के नीचे, अलमारी के ऊपर अखबार के नीचे, बर्तनों में चीनी दाल में छिपाती हैं। इनको ही चाबी खोलने के लिए तलाशते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed