{"_id":"64043c62c8e522046502a1c4","slug":"gang-used-to-steal-by-talking-in-code-word-three-arrested-in-agra-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों के कोड वर्ड: 'तोड़ेंगे फूल-खाएंगे मिठाई', दिन में रेकी और रात में वारदात, तीन गिरफ्तार, बताया इनका मतलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के कोड वर्ड: 'तोड़ेंगे फूल-खाएंगे मिठाई', दिन में रेकी और रात में वारदात, तीन गिरफ्तार, बताया इनका मतलब
Sun, 05 Mar 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:23 PM IST
सार
चोरों का ये गैंग ऐसे घरों को चिह्नित करता था, जिसके गेट पर ताला और कूड़ा पड़ा हो। इससे अंदाजा हो जाता था कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद ये गैंग कोड वर्ड में बात करके वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में झारखंड और धौलपुर के चोर अलग अंदाज में चोरी करते थे। गेट पर ताला और कूड़ा देखकर बंद घर को चिह्नित करते थे। मोबाइल पर कोड वर्ड में एक फूल और दो फूल तोड़ने की कहकर साथी बुलाते थे। कहते थे, आज तोड़ेंगे दो फूल, खाएंगे मिठाई। थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऐसे ही गैंग के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि झारखंड के देवघर निवासी कपिल उर्फ हवसी, धौलपुर निवासी कलुआ और नसरुद्दीन उर्फ नस्सो को गिरफ्तार किया है। नसरुद्दीन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी कपिल पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के सदस्य अलग-अलग इलाकों में घूमकर रेकी करते हैं। जिन घरों के गेट पर ताला लगा होता है, उनको देखते हैं। यह भी पता करते हैं कि गेट से कूड़ा कब से नहीं उठा है। ज्यादा कूड़ा होने पर समझ जाते हैं कि ज्यादा दिन से ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद आपस में कोड वर्ड में बात करते थे। दो फूल का मतलब दो घरों को निशाना बनाना है। कहते थे आज दो फूल तोड़कर लाएंगे। रात में पुलिस की गश्त कम होने पर सब्बल से ताला तोड़कर घुस जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से बाइक, चार आधार कार्ड, एक चालक लाइसेंस बरामद किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
Trending Videos