फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang used to rob with stolen bikes four arrested in agra

Agra crime: चोरी की बाइकों से लूट करता था गैंग, चार गिरफ्तार; सरगना भाग निकला

Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
सार

पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके द्वारा लूट की कई घटनाओं को स्वीकार किया गया है। ये गैंग चोरी की बाइकों से लूट का वारदातों को अंजाम देता था। 
 

विज्ञापन
Gang used to rob with stolen bikes four arrested in agra
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा की पुलिस ने बाइकर्स गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। ये चोरी की बाइकों से लूट करते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने 11 महीने में दो चेन, एक पर्स और जेवरात से भरा एक बैग लूटा था। हालांकि पुलिस जेवरात बरामद नहीं कर सकी है। सिर्फ चोरी की दो बाइक और 14200 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ताजगंज के एमपी पुरा गुम्मट निवासी जितेंद्र व पंकज, जगदीशपुरा के नरायण नगर निवासी अरुण उर्फ सूर्या और सरस्वती नगर निवासी आकाश उर्फ अक्कू हैं। आरोपी गैंग बनाकर लूट करते हैं। जगदीशपुरा में 4 और सदर में एक घटना करना कबूला है। पूछताछ में पता चला कि इन्होंने हाल ही में बैग लूटा था, जिसमें मोबाइल और रुपये थे। चोरी की बाइक और लूट करने में प्रयुक्त बाइक, 14200 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरोह का सरगना गोलू उर्फ ब्रजेश मुद्गल है। वह फरार है। वह घटना के तौर तरीके बताता है। जो जेवरात और माल मिलता है, उसे बेचने जाता है। इसके बाद रकम को बराबर में बांट लेते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 डॉक्टरों के नाम 449 अस्पताल: नाम खुलते ही छूटे चिकित्सकों के पसीने, बोले कुछ ऐसा; यकीन करना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

11 महीने पहले लूटी थी चेन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए गैंग ने 11 महीने पहले बोदला हाॅस्पिटल के पास चेन लूटी थी। एक आरोपी कल्लू उर्फ केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पांच दिन पहले बिचपुरी रोड पर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के पास स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटा था। इसमें एक मोबाइल और पांच हजार रुपये थे। 16 जून को कैंट स्टेशन के पास एक्टिवा सेे जा रही महिला से चेन लूटी थी। बीडी गार्डन के पास गहनों से भरा बैग लूटा था।

तीन और लुटेरे गिरफ्तार

थाना लोहामंडी पुलिस ने राजनगर निवासी अभिषेक और नितिन को गिरफ्तार किया। उनसे एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की। डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने एक महिला से मोबाइल लूटा था। इसके अलावा शाहगंज पुलिस ने भरतपुर (राजस्थान) निवासी आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया। उसने नौ अक्तूबर 2022 को नगला छउआ में महिला से सोने की चेन लूट ली थी। आरोपी का भाई सूरज भी साथ था। दोनों बेरोजगार हैं। इसलिए लूट करते हैं। एक चेन बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed