{"_id":"6a111937e23a1a2b880ff229","slug":"gang-traps-man-through-dating-app-assaults-and-extorts-money-in-agra-hotel-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऐसी होती है समलैंगिकों की मोहब्बत! डेटिंग एप पर हुई बात, फिर होटल में हुआ ऐसा कांड; चकरा जाएगा दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऐसी होती है समलैंगिकों की मोहब्बत! डेटिंग एप पर हुई बात, फिर होटल में हुआ ऐसा कांड; चकरा जाएगा दिमाग
Sat, 23 May 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 08:34 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज इलाके में डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर युवक को होटल में बुलाकर बंधक बनाया गया और मारपीट के बाद ऑनलाइन रुपये वसूले गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार संदिग्धों को पकड़कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
समलैंगिकों की मोहब्बत!
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल में समलैंगिक बनकर डेटिंग एप से दोस्ती करके मुलाकात के बहाने बुलाकर समलैंगिक युवक की पिटाई करने के बाद 14 हजार रुपये ऑनलाइन वसूले गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा है। यह युवक पहले भी समलैंगिक युवकों से इस तरह वसूली कर चुके हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
एकता थाना क्षेत्र के रहने वाले समलैंगिक युवक ने बताया कि एक डेटिंग एप के माध्यम से समलैंगिक युवक से दोस्ती हुई थी। 19 मई की शाम को उसने बसई स्थित ताज इंपीरियल होटल में बुलाया। जब वह होटल के कमरे में पहुंचा तो बुलाने वाले युवक के साथ 4 अन्य युवक भी वहां मिले। चारों ने उसे बंधक बना लिया। पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदनाम करने की धमकी देकर रुपये मांगे। इस पर पत्नी से 14 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद छोड़ दिया। आरोपियों ने दूसरे दिन इसी युवक के परिचित से 4900 रुपये वसूल लिए। उसने रुपये देने के बाद 112 पर कॉल कर दिया मगर थाने में प्रार्थनापत्र नहीं दिया।
बृहस्पतिवार रात पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद चार संदिग्धों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गिरोह पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से महाराष्ट्र के एक कारोबारी को कार सवार उठा ले गए थे। बंधक बनाकर लूट की थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पकड़े थे। पीड़ित को डेटिंग एप के जरिए बुलाया गया था। आम ताैर पर इस तरह के मामलों में अधिकांश पीड़ित पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जाते हैं।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से महाराष्ट्र के एक कारोबारी को कार सवार उठा ले गए थे। बंधक बनाकर लूट की थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पकड़े थे। पीड़ित को डेटिंग एप के जरिए बुलाया गया था। आम ताैर पर इस तरह के मामलों में अधिकांश पीड़ित पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जाते हैं।