{"_id":"5bbe113b867a55281371b901","slug":"gang-rapist-wanted-to-muder-of-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालात में हैवानियत की पार की हदें, पूरे परिवार की कर देते हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालात में हैवानियत की पार की हदें, पूरे परिवार की कर देते हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में टैंकर में महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दरिंदे नशे में बताए जा रहे हैं। इनमें एक ने तो दरिंदगी की हदें ही पार कर दी। महिला के साथ तीन बार दुराचार किया। इतना ही नहीं पूरे परिवार की हत्या कर देना चाहते थे, लेकिन सामने से एक गाड़ी की लाइट पड़ी। इससे घबराकर टैंकर से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन
टैंकर में जिस वक्त बदमाश सवार हुए उस समय इटावा का यह परिवार सो रहा था। बदमाशों ने टैंकर में सवार सभी सदस्यों को जगाया। उनकी तलाशी ली और बैग से 7 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि तीनों बदमाश नशे में लग रहे थे। बच्चों को भी पीटने लगे थे। एक ने तीन बार दुराचार किया था। बदमाश केबिन से उतरने लगे तो उनमें से एक बोला कि सभी को मार दो। इसी बीच सामने से आई एक जीप की लाइट पड़ी, तो वे कूदकर भाग गए। पुलिस मान रही है कि आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मेडिकल के बाद हुए पीड़िता के बयान
पुलिस ने बुधवार को पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। वहीं, घटना की जानकारी पाकर इटावा से पीड़िता के परिवार वाले भी मथुरा पहुंच गए। अभी यह परिवार मथुरा में है। लेकिन माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह को अपने गांव के लिए चले जाएंगे। महिला के परिवार वालों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कई बदमाशों को पहचान भी कराई लेकिन उनमें से कोई नहीं था।