{"_id":"5cb9dbdbbdec22146555a7f3","slug":"gang-rape-with-married-women-in-raya-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला को ले गए बाइक सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ससुरालीजनों ने कराया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर महिला को ले गए बाइक सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ससुरालीजनों ने कराया मुकदमा दर्ज
Fri, 19 Apr 2019 08:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पति से नाराज होकर घर से निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के ही चार युवकों पर लगा है। आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गए थे। तलाश रहे ससुरालीजन महिला को लेकर घर पहुंचे। राया पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना राया के एक गांव में गुरुवार की देर शाम पति से झगड़ा होने के बाद नाराज होकर घर से निकली महिला सादाबाद रोड पर पहुंची थी। रास्ते में उसे गांव के चार युवक मिल गए।
उन्होंने महिला को राया छोड़ने के बहाने बाइक पर लिफ्ट दी। लेकिन, राया न ले जाकर युवक उसे बंबे पर ले गए। वहां पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Trending Videos
महिला को तलाश रहे ससुरालीजनों को महिला रास्ते में मिली। ससुरालवाले उसे घर ले गए जहां महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद ससुरालीजन उसे कोतवाली राया लेकर पहुंचे।
यहां पर पीड़िता की तहरीर पर धर्मेंद्र, विनीत, छिगड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी रोहनलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाएगा।