{"_id":"7f6c99c0885f03a25df60347d989eaa8","slug":"gang-rape-of-teenager-in-the-house-in-the-infamous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में किशोरी से गैंग रेप, किया क्षेत्र में बदनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में किशोरी से गैंग रेप, किया क्षेत्र में बदनाम
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। किशोरी को उसके घर में ही तीन युवकों ने तमंचे के बल पर बांध लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। इतना ही नहीं अन्य युवकों के मोबाइल में डाउनलोड कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 15 जनवरी की है। एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले फैक्ट्री मजदूर की 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले राजेश, नरेश और जयवीर जबरन घुस आए। एक ने तमंचा तान दिया। इसके बाद उसे बांध लिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील क्लीपिंग बना ली। क्लीपिंग इंटरनेट पर डाल कर बदनाम करने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। लोकलाज के भय से शिकायत थाने तक नहीं पहुंची। चार दिन पहले परिवारीजनों को पता चला कि आरोपियों ने क्लीपिंग को अन्य युवकों के मोबाइल में डाउनलोड कर दिया है। इससे पीड़िता दहशत में आ गई। मां ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
दहशत में परिवार
युवकों की हरकत से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। युवकों ने पीड़िता को गांव में बदनाम कर दिया है। इस कारण उनका क्षेत्र में रहना भी मुश्किल है। परिवार गरीब भी है। बताया गया है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर आरोपियों ने अपने मोबाइल से क्लीपिंग को डिलीट कर दिया।