{"_id":"60ed9d57ce245417c551b50d","slug":"gang-misdeed-with-sc-caste-woman-in-pinahat-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पांच लोगों ने खेत में दिया वारदात को अंजाम, दहशत में पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पांच लोगों ने खेत में दिया वारदात को अंजाम, दहशत में पीड़िता
Wed, 14 Jul 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
एसओ बासौनी ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जनपद में बासौनी थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप मक्के के खेत में अनुसूचित जाति की मजदूर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि तमंचे के बल पर पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमी पीड़िता चार दिन बाद केस दर्ज कराने की हिम्मत जुटा सकी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पांच लोगों ने किया दुष्कर्म
पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह खेत में मक्का तोड़ने गई थी। तभी पांच लोगों ने जबरन उसे खेत में खींच लिया। बासौनी थाना क्षेत्र के उदयपुर खालसा के जितेंद्र ने उसे पकड़ा था। ब्रजमोहन, पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मनीष और सतीश ने तमंचा तानकर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वह चार दिन तक पुलिस के पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सकी। सोमवार को पीड़िता ने बासौनी थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बासौनी पुलिस ने उसकी तहरीर पर उदयपुर खालसा के ब्रजमोहन, सतीश, पंकज, जितेंद्र और मनीष के खिलाफ 376 डी, अनुसूचित जाति, जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ बासौनी ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नया खतरा: संक्रमण से ठीक हुई महिला के फेफड़ों में मिला ब्लैक फंगस, आगरा में ऐसा पहला मामला आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में दो संक्रमित ठीक हुए, एक नया मिला, 37 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या