फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang Misdeed With Married Woman Firozabad Crime News

फिरोजाबाद: शौच करने गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 19 Nov 2021 11:11 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 11:11 AM IST
सार

दो दिन पहले हुई थी महिला से वारदात, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया था मामला, मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म करने आरोप।

विज्ञापन
Gang Misdeed With Married Woman Firozabad Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो दिन पूर्व शौच करने गई विवाहिता के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता के बयान कराए गए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया है।
विज्ञापन

शौच के लिए गई थी महिला
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता मंगलवार शाम छह बजे खेत पर शौच करने गई थी। यहां गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेडिकल करा पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किए गए मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पहले छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पीड़िता के बयानों के बाद छेड़छाड़ की घटना को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने पुराने दिनों की याद की ताजा, कलाकारों संग दर्शकों ने भी खेली अंताक्षरी, तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed