{"_id":"68bbbf3c948008744c09bd47","slug":"ganesh-pandal-electrocution-youth-death-in-agra-up-news-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गणेश पंडाल के माइक से जुड़े तार में आया करंट, युवक को लगा जोरदार झटका...हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गणेश पंडाल के माइक से जुड़े तार में आया करंट, युवक को लगा जोरदार झटका...हो गई मौत
Sat, 06 Sep 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:27 AM IST
सार
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के जगनपुर गांव में गणेश पंडाल में बड़ा हादसा हो गया। माइक से जुड़े तार में करंट लगने से 25 वर्षीय आकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के जगनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात गणेश पंडाल में आकाश (25) को माइक से जुड़े तार से करंट लग गया। मौजूद लोग युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।
छोटे भाई दीपू ने बताया कि पिता जोधाराम गांव जगनपुर में ही परचून की दुकान चलाते हैं, जिसमें आकाश भी मदद करते थे। वह पांच भाइयों में चाैथे नंबर के थे। पांच साल पहले शादी हुई थी। पत्नी पूजा और चार साल का बेटा है।
दीपू ने बताया कि गांव की इंद्रपुरी चाैपाल पर गणेश उत्सव पंडाल लगा है। शहर से टीम आई थी। रात करीब दो बजे आकाश माइक पर कुछ बोलने के लिए गए, तभी करंट की चपेट में आ गए। उनके गिरने पर लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी लेकिन जान नहीं बच सकी।