{"_id":"61574c078ebc3e0d6f3ae051","slug":"gandhi-jayanti-celebrations-will-be-celebrated-today-programs-will-be-held-across-the-district-kasganj-news-agr509893038","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाया जाएगा गांधी जयंती समारोह, जिलेभर में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाया जाएगा गांधी जयंती समारोह, जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गंजडुंडारा में स्वच्छता की शपथ लेते नन्हे-मुन्ने छात्र।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस 2 अक्तूबर को गांधी जयंती समारोह के रूप में सम्मानपूर्वक आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम सीपी सिंह द्वारा ध्वजारोहण करेंगे।
डीएम ने कहा कि सभी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थाओं में ध्वज फहराने के बाद किसी बड़े हॉल में महात्मा गांधी के बड़े चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाए और गांधी जी के जीवन संघर्ष उनके जीवन मूल्यों व देश सेवा पर चर्चा की जाए।
मुख्य विकस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को गांधी जयंती पर श्रीगणेश इंटर कालेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह होगा। जिसमें छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। समाज कल्याण विभाग पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं शनिवार की सुबह 6:00 बजे खुली बालक/बालिका वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उपक्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में होगा। जिसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। दौड़ के प्रथम 6 बालक/बालिका विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।