फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gambling At Fire Bridge Office Firozabad Crime News

फिरोजाबाद: फायर स्टेशन की छत पर सजा था जुआ का फड़, पुलिस ने तीन किए गिरफ्तार, सिपाही फरार

Thu, 21 Oct 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 12:17 AM IST
सार

फिरोजाबाद में रहना रोड पर दमकल विभाग का कार्यालय है। यहां जुआ होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 40 हजार से अधिक रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Gambling At Fire Bridge Office Firozabad Crime News
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किए एरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद में रहना रोड स्थित फायर स्टेशन की छत पर को भी जुआरियों ने नहीं छोड़ा। छत पर जुआ का फड़ सजा था। सूचना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष दक्षिण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीन जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि फायर विभाग का आरोपी सिपाही मौके से भाग गया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने चालीस हजार से अधिक की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

फरार हुआ फायर विभाग का सिपाही
मंगलवार रात दक्षिण थाना प्रभारी रवि त्यागी को सूचना मिली कि कुछ लोग रहना रोड स्थित फायर स्टेशन की छत पर जुआ खेल रहे हैं। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख फायर विभाग का आरोपी सिपाही लाखन सिंह मौके से भाग जाने में सफल हो गया। जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनको देर रात थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम अवनीश कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी देवनगर दक्षिण, अनिल कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी सुहागनगर दक्षिण, गौरव  पुत्र मुन्नेश बाबू निवासी बोधाश्रम रोड उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 हजार तीन सौ रुपये बरामद किए है। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि फायर विभाग का सिपाही लाखन सिंह मौके से भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...
 

आगरा: मालखाना से 25 लाख की चोरी के आरोपी सफाई कर्मी की मौत, पत्नी ने लगाए आरोप, कहा-पुलिस ने लगाई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed