फिरोजाबाद: फायर स्टेशन की छत पर सजा था जुआ का फड़, पुलिस ने तीन किए गिरफ्तार, सिपाही फरार
फिरोजाबाद में रहना रोड पर दमकल विभाग का कार्यालय है। यहां जुआ होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 40 हजार से अधिक रुपये बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरार हुआ फायर विभाग का सिपाही
मंगलवार रात दक्षिण थाना प्रभारी रवि त्यागी को सूचना मिली कि कुछ लोग रहना रोड स्थित फायर स्टेशन की छत पर जुआ खेल रहे हैं। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख फायर विभाग का आरोपी सिपाही लाखन सिंह मौके से भाग जाने में सफल हो गया। जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनको देर रात थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम अवनीश कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी देवनगर दक्षिण, अनिल कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी सुहागनगर दक्षिण, गौरव पुत्र मुन्नेश बाबू निवासी बोधाश्रम रोड उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 हजार तीन सौ रुपये बरामद किए है। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि फायर विभाग का सिपाही लाखन सिंह मौके से भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें...