{"_id":"61d89a6b106b966e4d3ea774","slug":"galla-mandis-remained-closed-in-protest-against-mandi-fee-10-crore-transactions-stalled-agra-news-agr5205528193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क के विरोध में बंद रहीं गल्ला मंडियां, 10 करोड़ का लेनदेन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क के विरोध में बंद रहीं गल्ला मंडियां, 10 करोड़ का लेनदेन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मंडी शुल्क के विरोध में शहर की गल्ला मंडियां शुक्रवार को बंद रहीं। श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति, आगरा खाद्य व्यापार समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, आगरा दाल मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी शुल्क खत्म करने की मांग को लेकर प्रतिष्ठानों पर ताले लगाए रखे। इस वजह से शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हो गया। 425 से ज्यादा गल्ला प्रतिष्ठानों के बंद होने के कारण खुदरा व्यापारियों को खाद्यान्न की सप्लाई नहीं हो पाई।
शुक्रवार को मंडी शुल्क के विरोध में सुबह फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी पर आगरा खाद्य व्यापार समिति ने प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर प्रदर्शन में व्यापारियों ने मंडी शुल्क की समाप्ति तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश अग्रवाल, नरेश चंद्र गोयल, अनीश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गजेंद्र कुमार, अजयकांत आदि मौजूद रहे। बारह भाई गली में उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर प्रदेश सरकार से मंडी शुल्क तत्काल हटाने की मांग की। इस बैठक में अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, डीसी मित्तल, मेघराज दियालानी, संत कुमार मंगल, रामप्रकाश, सुनील जैन, योगेश रखवानी, किशोर बुधरानी आदि मौजूद रहे।
आगरा के साथ जिले की खेरागढ़, फतेहाबाद, किरावली, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, जगनेर, खंदौली और एत्मादपुर की मंडियों में भी काम बंद रहा। यमुना किनारा स्थित मोतीगंज में व्यापारियों ने काले बैनर, पोस्टर लगाकर मंडी शुल्क का विरोध किया। यहां थोक के साथ खुदरा व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं। दोपहर तीन बजे कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क से इंस्पेक्टर राज की वापसी हो गई है। व्यापारियों का शोषण शुरू हो गया है। देश में कई राज्यों ने मंडी शुल्क खत्म कर दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न में लगी है। इस दौरान श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति अध्यक्ष रमन लाल गोयल सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कृषि कानून रद्द किए जाने के बाद मंडी शुल्क फिर से लागू कर दिया गया है। जैसे-तैसे हमें राहत मिली थी, लेकिन फिर से इंस्पेक्टर राज लौट आया। प्रदेश सरकार तत्काल आदेश जारी कर मंडी शुल्क खत्म कराए। - रमन लाल गोयल, अध्यक्ष, श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति
देश में कई राज्यों ने मंडी शुल्क खत्म कर दिया है। प्रदेश के व्यापारी तीन महीने से लगातार आंदोलन कर ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन, बंद कर रहे हैं, पर प्रदेश सरकार सुनवाई नहीं कर रही। हमारा भी आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक शुल्क खत्म नहीं होता। - जय प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा खाद्य व्यापार समिति