फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gahra Kalan Pradhan Sunita Chahar Wants To Girl Education

हमारे प्रधान: बालिकाओं की शिक्षित बनने के लिए करेंगी प्रेरित, गहर्रा कला की प्रधान के सामने ये हैं प्रमुख समस्याएं

Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM IST
सार

28 वर्षीय सुनीता गांव में महिलाओं की शिक्षा पर काम करने को अपना मकसद बताया। इसके लिए वे गांव की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें संसाधन उपलब्ध कराएंगी।

विज्ञापन
Gahra Kalan Pradhan Sunita Chahar Wants To Girl Education
हमारे प्रधान: सुनीता चाहर गांव की प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकोला विकासखंड की ग्राम पंचायत गहर्रा कला में अबकी सुनीता चाहर को ग्रामीणों ने कमान सौंपी है। 28 वर्षीय सुनीता गांव में महिलाओं की शिक्षा पर काम करने को अपना मकसद बताया। इसके लिए वे गांव की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें संसाधन उपलब्ध कराएंगी। बताते कि अपने दादा ससुर मेजर रामचरन सिंह चाहर की समाज सेवा से प्रेरित होकर उन्होंने गंवई राजनीति में कदम रखा है। दावा किया कि वे अपने कार्यकाल में गांव को बुनियादी सुविधाओं को पूरा कराएंगी। वह ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ भी दिलाएंगी। 
विज्ञापन


गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं
1- नालियों का निर्माण नहीं होने से जलभराव की समस्या।
2- गांव में खारा पानी होने के कारण पीने के पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है।
3- गांव में कई जरूरतमंदों को वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

ये हैं गांव विकास की योजनाएं
- गांव में नालियों का निर्माण करने के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराएंगी। 
- क्षतिग्रस्त खड़ंजों को दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की आवागमन की परेशानी को दूर किया जा सके।
- गांव में पेंशन समेत अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों का सर्वे कराकर उन्हें इसका लाभ दिलाएंगी।

ग्राम पंचायत एक नजर में
अकोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत गहर्रा कला की आबादी करीब 7 हजार है। तहसील किरावली की अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत में गहरा कला और नगला जसोला दो गांव आते हैं। गांव में परिक्रमा मार्ग और युवाओं के लिए खेल मैदान के निर्माण के लिए ग्रामीण बार-बार शिकायतें करते रहते हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
हमारे प्रधान: ग्राम पंचायत सवाई के प्रधान की प्राथमिकता, हर गली को दूधिया रोशनी से करेंगे जगमग, ये हैं समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे प्रधान: 21 वर्षीय अभिषेक चाहर को सौंपी है ग्रामीणों ने कमान, 'सलैमाबाद में होगी जूनियर हाईस्कूल की स्थापना'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed