{"_id":"56c6f129195b7fe7c6f486db187a710b","slug":"gadhapada-chauraha-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे! गधापाड़ा चौराहा पर इतनी जगह है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे! गधापाड़ा चौराहा पर इतनी जगह है
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को अतिव्यस्त गधापाड़ा चौराहे से जो भी गुजरा, उसके मुंह से यही निकला कि अरे इस चौराहे पर इतनी जगह है...। दरअसल चौराहे पर इस कदर अवैध निर्माण हो रहे थे कि वहां दिन भर जाम के हालात रहते थे।
अभियान के पहले दिन सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में टीम ने सूरसदन तिराहे से पालीवाल पार्क होते हुए जीवनी मंडी तक अतिक्रमण हटाए थे। मंगलवार को जीवनी मंडी चौराहे से सूरसदन की ओर अतिक्रमण हटवाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट दोपहर करीब 12 बजे दो जेसीबी, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों, सीओ छत्ता बीएस त्यागी के साथ जीवनी मंडी पहुंची। यहां टीम को देखते हुए ठेल वाले भाग खड़े हुए। कइयों के खोखे जब्त कर लिए गए। नालियों पर हो रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। गधापाड़ा चौराहा समेत अन्य जगहों पर 150 निर्माणों को तोड़ा गया। कई जगहों पर कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन फोर्स होने के कारण उनकी एक न चली। सोमवार को समय देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को उनके निर्माण भी जमींदोज कर दिए गए। अभियान रात आठ बजे तक चला। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जहां से भी अतिक्रमण हटाया है, वहां नालियों का निर्माण कराया जाएगा। होर्डिंग्स को सड़कों के पीछे की ओर लगवाया जाएगा ताकि इनकी आड़ में अतिक्रमण न हों।
आज से रामबरात शोभायात्रा मार्ग से हटेंगे अतिक्रमण
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बुधवार से रामबरात शोभायात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत चिम्मनपूरी चौराहा से होगी। उन्होंने लोगों से कहा है कि अपने निर्माणों को स्वयं हटाकर प्रशासन की मदद करें।