फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   G-7 Summit PM Narendra Modi gift to Prime Minister of Britain Marble inlay table top made in Agra 

G-7 Summit: पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को उपहार में दिया आगरा में बना मार्बल इनले टेबल टॉप

Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
सार

जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को उपहार में आगरा में बनी मार्बल इनले टेबल टॉप दी। ये मार्बल इनले टेबल टॉप आगरा के स्टोनमैन क्राफ्ट ने बनाई है।

विज्ञापन
G-7 Summit PM Narendra Modi gift to Prime Minister of Britain Marble inlay table top made in Agra 
सीएम योगी ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी में आयोजित G-7 Summit के दौरान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी को आगरा की मार्बल इनले टेबल टॉप उपहार में दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


जर्मनी में होने वाले दो दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री को उपहार में आगरा में बनी मार्बल इनले टेबल टॉप दी। ये मार्बल इनले टेबल  टॉप आगरा के स्टोनमैन क्राफ्ट ने बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के टेबल टॉप को इटली के प्रधानमंत्री को भेंट किए जाने की जानकारी ट्विटर पर साझा की।
विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ने जी-7 समिट हेतु जर्मनी प्रवास के दौरान इटली के प्रधानमंत्री को आगरा निर्मित 'मार्बल इनले टेबल टॉप' उपहार भेंट कर उत्तर प्रदेश की समृद्ध कारीगरी को वैश्विकता प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री को आया था पसंद

दो और तीन जून को लखनऊ में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हस्तशिल्प कलाओं की प्रदर्शनी देखी थी, जिसमें ताजनगरी से स्टोनमैन क्राफ्ट ने यह टेबल टॉप डिस्प्ले किया था। प्रधानमंत्री ने स्टॉल पर रुककर इसकी जानकारी की थी। इसकी इटली की आर्ट वाली थीम पर उनका विशेष ध्यान रहा। 10 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय से स्टोनमैन क्राफ्ट को फोन करके यह कृति मंगवाई गई। 

इटली और आगरा के हस्तशिल्प का संगम है टेबल टॉप

पीएम को भेंट किए गए टेबल टॉप के डिजाइनर हिमांका सेतिया ने बताया कि इसकी डिजाइनिंग में मुगलिया और इटली की आर्ट नजर आती है। मुगलिया जाली वर्क, कर्व, जबकि इटली की कला में उपयोग होने वाले पक्षियों को इस डिजाइन का हिस्सा बनाया गया। पक्षियों के रंगों के लिए ब्राजील, इटली और भारतीय पत्थरों का उपयोग किया गया। इसमें ताज की पच्चीकारी का कुछ हिस्सा भी दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed