फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fury among people for issuing bar license in residential colony

Agra News: रिहायशी कॉलोनी में बार का लाइसेंस जारी करने से लोगों में रोष

Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fury among people for issuing bar license in residential colony
रिहायशी कॉलोनी में बार का लाइसेंस जारी करने से लोगों में रोष
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बैठक कर मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित अवध नगर कॉलोनी में बार का लाइसेंस जारी होने से यहां के लोगों में रोष है। कॉलोनी के लोगों ने रविवार को एक बैठक कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि रिहायशी कॉलोनी में प्रशासन बार का लाइसेंस कैसे जारी कर सकता है। मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजकर लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की है।
अवध नगर में आयोजित बैठक में निवासियों ने कहा कि यहां शहर के चेयरमैन से लेकर, भाजपा के पदाधिकारी व अन्य संभ्रांत लोग रहते हैं। पूरी कॉलोनी रिहायशी है, इसके बाद भी कॉलोनी में प्रशासन को गुमराह कर बार का लाइसेंस जारी करा लिया गया। इसके लिए पहले रेस्टोरेंट संचालित किया गया और फिर बार का लाइसेंस ले लिया। बार संचालक को पूर्व में बैठक कर समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं माने। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि रिहायशी कॉलोनी के साथ ही आसपास स्कूल और मंदिर भी हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने यहां बार का लाइसेंस जारी कर दिया, जो नियम विरुद्घ है। बैठक के बाद लोगों ने ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। इसमें तत्काल बार का लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कॉलोनी में महिलाओं और बच्चों के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए शराब माफिया और प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

बैठक में अवध नगर निवासी अशोक शुक्ला, श्रवण शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, विकम सिंह कुशवाह, एडवोकेट प्रखर दीक्षित, रनधीर सिंह चौहान, राजपाल सिंह चौहान, सुमित बंसल, शैलेश चौहान, लकी जादौन, अजय गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed