फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Funny Jokes In Hindi Husband Wife Jokes In Hindi Wahe Guru Bhatia husband wife jokes

भाटिया के Funny Jokes: पत्नी ने टीवी तोड़ दिया, बताई पति की गलती..., वजह जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Thu, 16 Feb 2023 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। दिल्ली में उन्होंने 101 घंटे लाफ्टर शो करके लोगों को खूब हंसाया था।

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Husband Wife Jokes In Hindi Wahe Guru Bhatia husband wife jokes
हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीने के लिए जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। ये कहना है हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया का है। सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय आए हास्य कवि ने बताया कि दिल्ली में उन्होंने 101 घंटे लाफ्टर शो करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा सिख हूं, गुरुओं का आदेश है लोगों में खुशियां बांटने का, इसलिए हास्य को ही अपना पेशा बना लिया। अपने  हास्य के सफर को बयां करते हुए कवि ने ये लाइनें कहीं....
विज्ञापन


रास्ता बंद है तो आता कहां से,
आ जाए तो जाता कहां से।
 तीन दिन से बंद है दारू की दुकान, 
बंदा फिर भी टुन्न है, लाता कहां से है।

हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया ने कहा कि हंसना हंसाना ही काम है। आगे कहा कि 'हम तो मस्ती में जीने वाले लोग हैं। अगर किसी की शादी में गए हैं और चौथा पैग लगा लिया और उसके बाद डीजे बंद भी हो जाए तो कोई परवाह नहीं। हम आधा घंटे जनरेटर के सामने नाच लेते हैं।
विज्ञापन

पत्नी ने टीवी तोड़ दिया...


पति- घर में टूटा टीवी देख, ये किसने तोड़ा
पत्नी- ये तुम्हारी गलती की वजह से ही टूटा
पति- क्यों
पत्नी- बेलन तुम्हें मारा था, तुम वहां से हट गए, इसलिए तुम्हारी गलती की वजह से ही टूट गया। 

पंजाब में आप सरकार के सवाल पर मजेदार जवाब

जब उनसे पूछा गया कि पंजाब हिंदुस्तान से अलग क्यों चलता है?  पहले कांग्रेस की सरकार थी, अब आप की सरकार है, जब ज्यादातर प्रदेशों में भाजपा है। वे बोले- ये देखा कि तलवार वाले हाथों में झाड़ू पकड़ा दी गई है। ये तो हर प्रकार के लोग हैं। राजनीत से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी हास्य के रंग में लेपटा 

सरदार जी- लालू जी क्यों हो रहे हैं रेल हादसे
लालू प्रसाद यादव- इसका श्रेय मोदी जी को जाता है
सरदार जी- क्यों 
लालू प्रसाद यादव- जब हम थे, तो एक हादसा नहीं होता था।  अब मोदी जी शौचालय बनवा दिए हैं, लोग पटरी पर नहीं जाते हैं, जिससे पता ही नहीं चलता है कि कौन सी पटरी खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed