फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   full of passengers roadways bus caught fire due to short circuit in agra

आगरा: 40 सवारियों लेकर जा रही रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची चीख-पुकार

Tue, 11 Jan 2022 12:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 12:44 AM IST
सार

आगरा-बाह हाईवे पर सोमवार दोपहर को चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्री दहशत में आ गए। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत बस को रोक दिया। इसके बाद यात्री सुरक्षित बस से निकले। 

विज्ञापन
full of passengers roadways bus caught fire due to short circuit in agra
इसी बस में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा बिजली घर से बाह जा रही रोडवेज बस में सोमवार को बसई अरेला के बांके की ठार के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक चिंगारी और धुआं निकलने से सवारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत बस को रोक दिया। इसके बाद बस से यात्रियों को निकाला गया और मिट्टी डाल आग को बुझाया। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आगरा से भदावर बाह डिपो रोडवेज बस करीब 40 सवारियां लेकर बाह के लिए निकली थी। शाम करीब पांच बजे बाह-आगरा हाईवे पर थाना बसई अरेला क्षेत्र के बांके की ठार के पास अचानक बस में शॉर्टसर्किट हो गया। इससे पहले चिंगारियां निकलीं फिर आग लगी और धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस को साइड में रोक दिया। 
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण भी आ गए। चालक, परिचालक और ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। मिट्टी डालकर आग को बुझाया गया।  इसके बाद सभी यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। बस के चालक ने मामले की सूचना परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही परिवहन विभाग की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, जो गाड़ी को खींचकर आगरा ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed