{"_id":"66b053648294e4012407577a","slug":"full-amount-for-the-e-rickshaw-was-not-paide-old-man-was-brutally-beaten-died-during-treatment-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ई-रिक्शा की पूरी रकम नहीं चुकाई तो वृद्ध को बेरहमी से पीटा, उपचार के दौरान मौत; दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ई-रिक्शा की पूरी रकम नहीं चुकाई तो वृद्ध को बेरहमी से पीटा, उपचार के दौरान मौत; दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 05 Aug 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:51 AM IST
सार
वृद्ध ने अपने बेटे के लिए ई-रिक्शा खरीदा था। इसकी कुछ रकम बकाया रह गई थी। इस रकम को लेकर ई-रिक्शा एजेंसी के कर्मचारी ने वृद्ध की पिटाई कर दी, जिससे वो कोमा में चला गया। वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में उधारी की रकम न चुका पाने पर ई-रिक्शा एजेंसी के कर्मचारी ने वृद्ध की पिटाई कर दी। फोन कर धमकी दी। वृद्ध कोमा में चला गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन के हंगामा करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
महादेवी नगर के गिर्राज धाम कॉलोनी निवासी कुबेर सिंह (75) वर्षीय ने अपने बेटे के लिए ई-रिक्शा खरीदा था। एजेंसी संचालक के कुछ रुपये बाकी रह गए थे। परिजन का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी पुष्पेंद्र यादव ने कुबेर सिंह को 26 जुलाई की शाम 6 बजे टेढ़ी बगिया चौराहे के पास रोक लिया।
गालीगलौज देने पर उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की। कुछ देर बाद उनके फोन पर धमकाया। इससे वह कोमा में चले गए। परिजन ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 4 अगस्त सुबह करीब 5:30 बजे मौत हो गई। तब भी पुलिस ने केस नहीं लिखा। परिजन ने थाने पर हंगामा किया, तब केस लिखा गया।
विज्ञापन
ट्रांसयमुना थाना प्रभारी ने बताया कि 27 जुलाई को सूचना मिलने के बाद वृद्ध का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई। परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।