{"_id":"5db3fe598ebc3e93cb766e17","slug":"fsda-team-seized-720-kg-adulterated-ghee-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने मारा गोदाम पर छापा, नकली होने की आशंका पर 720 किलो घी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने मारा गोदाम पर छापा, नकली होने की आशंका पर 720 किलो घी जब्त
Sat, 26 Oct 2019 01:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
घी के नमूने लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सिकंदरा स्थित जयशिव इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एक और गोदाम पर कार्रवाई की। पुरानी विजय नगर कॉलोनी स्थित इसके गोदाम से नकली घी की आशंका पर 48 टिन में भरा 720 किलो घी सीज कर दिया है। जांच को नमूना लिया है।
एफएसडीए की टीम ने गुरुवार को सिकंदरा स्थित जय शिव इंटरनेशनल के गोदाम से सात हजार लीटर रिफाइंड पाम ऑयल जब्त किया था। टीम को आशंका थी कि इसे नकली घी बनाकर बिक्री की जाती है। इसके मालिक अंकुर जैन से पूछताछ पर एक और गोदाम की जानकारी मिली, इस पर टीम ने शुक्रवार को यहां छापा मारा।
टीम को गोदाम में 48 टिन भरी हुई मिलीं। इसकी कीमत 2.30 लाख रुपये बताई गई है। इसे सील करते हुए नमूना भी लिया है। जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि सिकंदरा के जयशिव इंटरनेशनल कंपनी का यह दूसरा गोदाम है। 48 टिन में नकली घी की आशंका पर इसे सीज कर दिया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य रहे।

कहां-कहां सप्लाई की, चल रही पूछताछ
टीम को आशंका है कि नकली घी बनाने का धंधा अन्य राज्यों तक भी फैला है, इसकी पूछताछ की जा रही है। टीम की पूछताछ में इसके और गोदाम की भी जानकारी मिली है। इसकी कहां-कहां सप्लाई की है, इसके भी तार जोड़े जा रहे हैं।
तपन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड से लिया घी का नमूना
एफएसडीए की टीम ने दयालबाग स्थित तपन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के यहां छापा मारा। टीम ने प्रीत लाइट ब्रांड घी, मिल्क फैट और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। सिकंदरा स्थित शिव स्वीट के यहां से पनीर का नमूना भरा। खेरागढ़ स्थित पीसी सिंघल डेयरी प्रोडक्ट एंड चिलिंग पर छापा मारकर मिश्रित दूध का नमूना लिया है।
सत्तो हलवाई के प्रतिष्ठान पर मिली गंदगी, तीन नमूने लिए
सहायक आयुक्त औषधि ने कोठी मीनाबाजार स्थित सत्तोलाल के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां पर टीम को गंदगी मिली। टीम ने रंगी हुई पिस्ता मिठाई, रंगीन पेठा मिठाई और चांदी बर्क का नमूना लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य अजय जैसवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई नहीं थी, गंदगी में सामग्री बनाई जा रही थी। रंग की मात्रा अधिक प्रतीत हुई। तीन नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।