फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA team raids dairy in Agra over one thousand kg of ghee seized

आगरा में एक हजार किलो घी जब्त: लखनऊ की टीम ने की छापेमार, डेयरी बंद कर भागे संचालक; जांच के लिए भेजे नमूने

Wed, 15 Jul 2026 08:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 15 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ से आई टीम ने कागाराैल क्षेत्र में दो डेयरी पर छापेमारी की। इस दाैरान मिलावट की आशंका पर एक हजार किलो से अधिक घी जब्त किया। 

विज्ञापन
FSDA team raids dairy in Agra over one thousand kg of ghee seized
डेयरी पर जांच के लिए नमूने लेती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) लखनऊ की टास्क फोर्स ने आगरा के कागरौल के नगला हीरा सिंह में दो डेयरी पर छापा मारा। यहां गंदगी में दूध से उत्पाद बनाए जा रहे थे। मिलावट की आशंका पर 10.50 क्विंटल घी को जब्त कर लिया है। जांच के लिए तीन नमूने लैब भेज दिए हैं। संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य लखनऊ रामअवतार सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्तर से नगला हीरा सिंह स्थित खान और महबूब डेयरी पर छापा मारने का लक्ष्य मिला। इस पर टीम ने सुबह करीब 10 बजे महबूब डेयरी और खान डेयरी पर छापा मारा। इन दोनों डेयरी के संचालक महबूब खान हैं। इनके पास इनका लाइसेंस भी है। दोनों डेयरी पर गंदगी थी और इसी के बीच घी-पनीर समेत अन्य दूध उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। खान डेयरी के निरीक्षण में दो टैंकर में दूध भरा हुआ था। इनमें करीब दो हजार लीटर दूध भरा हुआ था। इसकी विभिन्न डेयरी पर आपूर्ति की जाती है। 
विज्ञापन


 

इसके दो नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। महबूब डेयरी में घी तैयार किया जा रहा था। पनीर नहीं मिला। यहां भी गंदगी मिली। ड्रम में घी भरा हुआ था, इनमें मिलावट की आशंका होने पर इसे सीज कर दिया है। इसका वजन 10.50 क्विंटल है। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। घी का नमूना भी जांच के लिए लैब भेज दिया है। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के लिए नोटिस भी दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय आगरा महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि ये कार्रवाई लखनऊ स्तर से हुई है। ये प्रदेश भर में चल रही है।

छापे की सूचना, कई संचालक ने बंद कर भागे
लखनऊ मुख्यालय से एफएसडीए की टॉस्क फोर्स के छापे की जानकारी होते ही कई डेयरी संचालक शटर बंद कर भाग गए। फोन से ही कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। दोपहर करीब दो बजे कार्रवाई खत्म हुई, इसके बाद शाम 4-5 बजे ही इन्होंने अपने प्रतिष्ठान खोले।

मिलावटी-नकली के लिए टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत- 18001805533

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed