फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   froud

जांच समिति के सामने 16 अभ्यर्थियों ने दर्ज कराए बयान

Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
froud
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा भर्ती के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े की जांच शुरू है। इसी क्रम में सोमवार को जांच समिति के समक्ष 16 अभ्यर्थियों ने लिखित बयान दर्ज कराए हैं। अब जांच में आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया द्वारा गठित जांच समिति ने शुक्रवार को संविदा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए।
समिति में उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज और क्षेत्राधिकारी नगर अभय नरायन राय ने एक-एक कर अभ्यर्थियों के बयान दर्ज करने के साथ ही उनसे मौखिक जानकारी भी ली थी। वैसे तो सवालों की लिस्ट लंबी थी, लेकिन मुख्य रूप से भर्ती में किसी प्रकार के लेनदेन से संबंधित सवाल ही पूछे गए। अब प्राथमिक जांच में दोषी पाए गए दो आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें समिति के सामने प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका दिया गया है। अगर वे बयान दर्ज नहीं कराते हैं उन्हें दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो अभ्यर्थियों को एक और मौका
सोमवार को समिति के सामने कुल 16 अभ्यर्थियों ने अपने बयान दर्ज कराए। लेकिन दो अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। इनमें से एक जहां कोरोना संक्रमित है, वहीं दूसरा डीएलएड परीक्षा के कारण नहीं पहुंच सका। समिति ने दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए एक और मौका दिया है। अगर वे बयान दर्ज नहीं कराते हैं तो ये समझा जाएगा कि उन्हें इस प्रकरण में कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर जिला समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें भर्ती के नाम पर शहरी आजीविका मिशन के एक ऑपरेटर और सीएमओ कार्यालय के एक लिपिक द्वारा लाखों की वसूली किए जाने का मामला सामने आया था। मामले में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने उप जिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर की समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

संविदा भर्ती मामले में सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने समिति के समक्ष अपने लिखित बयान दर्ज कराए हैं। दो अभ्यर्थी नहीं आ सके। उन्हें एक और मौका दिया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
-ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed