फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   froud in mainpuri palika

चंदे से बनवाया टिनशेड, अब उसके लिए पास किया 38 लाख का प्रस्ताव

Tue, 09 Jul 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
froud in mainpuri palika
09एमएनपी-22-नगर स्थित गोशाला का तीन माह पूर्व डाला गया टिनशेड - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सभासदों ने नगर पालिका पर गोशाला के नाम पर लाखों का घोटाले की तैयारी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि गोशाला में जिस टिनशेड को चंदे से बनवाया गया, अब पालिका ने उसी के लिए 38 लाख का प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को गुमराह करने और अपने आप को बचाने के लिए अभिलेखों में गबन की पूरी तैयारी हो गई है। सभासदों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। इसके बाद खलबली मच गई है। मामला शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला का है। नगर पालिका द्वारा संचालित गोशाला में मार्च 2019 में गोवंशों के लिए टिनशेड डलवाया गया था।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि नगर के लोगों द्वारा दिए गए चंदे से इस टिनशेड का निर्माण कराया गया, लेकिन तीन महीने बाद अब इस टिनशेड के नाम पर पालिका ने घोटाले की तैयारी की है। इसी टिनशेड के नाम से 38 लाख की धनराशि का प्रस्ताव पास कर लिया है। इस प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सभासदों ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। दूसरी तरफ नगर पालिका मामले पर पर्दा डालने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला कर रही है।
नगर पालिका ने गोशाला को चंदा देने के लिए खाता खुलवाया है। खाते में संभ्रांत लोगों से चंदा लिया जा रहा है। यही नहीं नगर पालिका के ठेकेदारों से भी खुली चंदा वसूली की जा रही है। पालिका में ठेका लेने के लिए किसी भी ठेकेदार को 25 हजार रुपये की चंदा रसीद कटानी होती है। इसके बाद ही उसे ठेके के लिए प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
सभासद फूलबहार, दीपू गोस्वामी और निशांत जैन ने गोशाला के टिनशेड के नाम पर अवैध रूप से प्रस्ताव पास करने की शिकायत मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से करते हुए जांच की मांग की है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने गोशाला में संस्था की धनराशि से टिनशेड डलवाया था। उसके लिए प्रस्ताव पास किया गया है। सभासदों ने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं।
राजीव सोनकर, प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed