{"_id":"624c4462f710232bef3c1c63","slug":"from-trial-11-for-admission-in-sports-hostel-mainpuri-news-agr529260416","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 11 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सत्र 2022-23 में स्पोर्ट्स छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जनपदीय ट्रायल 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। अंडर-12 और अंडर-15 बालक बालिका के लिए यह ट्रायल होगा।
उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने बताया बालक वर्ग जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती और हॉकी का ट्रायल 11 अप्रैल को तथा इन्हीं खेलों के लिए बालिका वर्ग का ट्रायल 12 अप्रैल को होगा। वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस बालक वर्ग का ट्रायल 13 को तथा वॉलीबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस बालिका वर्ग का ट्रायल 15 अप्रैल को होगा। कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी और क्रिकेट बालक वर्ग का ट्रायल 16 अप्रैल को तथा कबड्डी, बास्केटबॉल और तीरंदाजी बालिका वर्ग का ट्रायल 17 अप्रैल को होगा। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल बालक वर्ग का ट्रायल 18 अप्रैल को तथा एथलेटिक्स, हैंडबॉल बालिका वर्ग का ट्रायल 19 अप्रैल को होगा।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सभी ट्रायल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में निश्चित तिथि पर सुबह 10 बजे से होंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-12 और अंडर-15 बालक और बालिका वर्ग के लिए ही यह ट्रायल होंगे। इच्छुक बालक और बालिका स्टेडियम से किसी भी कार्यदिवस में 10 रुपये जमा कर आवेदन पत्र खरीदकर भरकर जमा कर सकते हैं। प्रतिभागी की आयु एक अप्रैल 2022 को 15 वर्ष से कम हो। जिमनास्टिक और तैराकी में आयु 12 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। बास्केटबाल और वॉलीबाल में बालकों की लंबाई 175 सेमी और बालिकाओं की लंबाई 160 सेमी होना आवश्यक है।