फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From today, children up to the age of five will drink two drops of life

आज से पांच वर्ष तक के बच्चे पिएगे दो बून्द जिन्दगी की

Sat, 30 Jan 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
From today, children up to the age of five will drink two drops of life
कासगंज में मुख्य विकास अधिकारी पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना संकट के बीच नौ माह बाद रविवार से पोलिया अभियान का एक बार फिर से आगाज होने जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिससे अभिभावक अपने नौनिहालों को लेकर बूथ तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने झंडी दिखाकर पुराने कलक्ट्रेट से पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली को रवाना किया। हाथ में पोलियो का संदेश लिखा झंडा बैनर लेकर स्कूल के बच्चों, आशा और स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

लोगों को पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे शून्य से पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर लाएं और पोलियो की खुराक पिलवाएं । आम जन को बताया गया कि सुबह 8 बजे से 4 बजे तक सभी पल्स पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि देश में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है। वर्ष 2011 से देश में पोलियो का कोई भी रोगी नहीं मिला है लेकिन फिर से पोलियो वायरस पनप ना सके इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।
सुबह आठ बजे से निर्धारित बूथों पर शून्य से 5 वर्ष तक के तीन लाख सात हजार 629 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जो बच्चे शेष रह जाएंगे उनको डोर टू डोर अभियान के तहत 1 से 3 फरवरी एवं 6 से 7 फरवरी को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
इसके बाद जो भी बच्चे शेष रह जाएंगे उनके लिए 9 फरवरी को बी टीम घरों पर पहुंच कर पोलियो की खुराक पिलाएगी। पल्स पोलियो अभियान में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसमें हैंड सैनिटाइज करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, अर्वन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मुहम्मद यूसुफ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह, बीपीएम प्रेम कुमार, नितिन यादव, यूनिसेफ से रीजनल कोऑर्डिनेटर खालिद शरफुद्दीन, डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी मुहम्मद रिजवान, डब्ल्यूएचओ के शकील हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed