फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From cough syrup tablets to capsules do not take these 28 medicines samples failed in test

UP: कफ सीरप, टेबलेट से लेकर कैप्सूल तक...इन 28 दवाओं को नहीं लें, जांच में नमूने हुए फेल

Wed, 27 Nov 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 10:06 AM IST
सार

दवाओं को बेहतर स्वास्थ के लिए लिया जाता है, लेकिन ये 28 दवाएं आपकी तबीयत खराब कर सकती हैं। जांच के दौरान इनके नमूने फेल हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
From cough syrup tablets to capsules do not take these 28 medicines samples failed in test
दवाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में दवाइयों में भी मिलावट हो रही है। छह माह में 28 दवाइयों के नमूने फेल हो चुके हैं। इनमें कफ सीरप, टेबलेट से लेकर कैप्सूल तक शामिल हैं। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में इस बारे में बताया गया। औषधि प्रशासन ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


पिछले दिनों आगरा में नकली दवा की फैक्टरी पकड़ी गई थी। करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाइयां बरामद की गई थीं। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं एडीए वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला को औषधि निरीक्षकों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 30 छापे मारे गए। अक्तूबर तक 20 छापे पड़े। इनमें तीन केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


1 अप्रैल से अक्तूबर, 2024 तक कुल 28 दवाइयों के नमूने अधोमानक मिले हैं। इनमें आठ के खिलाफ केस किए हैं। साथ ही 3.5 वर्ष से अधिक समय से कुल 127 केस न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें 69 में गवाही और 58 में आरोपपत्र दाखिल है। अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर पर मोनीपोली की दवाओं की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 289 निरीक्षण हुए। अक्तूबर तक 435 नमूनों की जांच में 275 फेल हुए हैं। इनमें 175 खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक, 19 नमूने मिथ्याछाप और 89 नमूने असुरक्षित मिले हैं। एडीएम सिटी न्यायालय में 625 वादों का निस्तारण किया है। 3.47 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूला गया है।


खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed