{"_id":"5f7ca7df8ebc3e9bda536f14","slug":"froad-mainpuri-news-agr4625194184","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.28 करोड़ के घोटाले में चार के विरुद्ध एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.28 करोड़ के घोटाले में चार के विरुद्ध एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। चार साल पहले भूमि विकास बैंक की दो शाखाओं में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े में तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ने बैंक में जांच की।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की बेवर और भोगांव शाखा में वर्ष 2016 से लेकर 2018 तक करोड़ों की धनराशि का फर्जीवाड़ा किया गया था।
ये फर्जीवाड़ा किसानों से वसूली गई ऋण की धनराशि का घपला करके किया गया था। जांच के बाद बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार लोग दोषी पाए गए थे। मामले में सोमवार रात को बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप त्रिपाठी की ओर से 3.28 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले चारों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सतेंद्र कुमार, शाखा आंकिक प्रवेश कुमार के अलावा कर्मचारी विमल कुमार और उदयवीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के चलते उन्होंने मंगलवार को शाखा पहुंचकर मामले के बारे में जानकारी जुटाई।