फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   friends murdered young man after party

पहले मनाई पार्टी, फिर सड़क पर पटक कर दोस्त को मार डाला

Thu, 21 Jun 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Jun 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
friends murdered young man after party
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के मंटोला में युवक की हत्या कर दी गई। आरोप उसके दो दोस्तों पर है। तीनों पार्टी मनाने गए थे। इसी दौरान आपस में झगड़ा हो गया। दोनों ने युवक को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। सिर में गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन


दोनों दोस्त उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, तब घटना की जानकारी हुई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ताजगंज के सैमरी का ताल का रहने वाला 30 वर्षीय श्यामवीर उर्फ गोरेलाल ट्रक चालक था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 19 जून को दोपहर 12 बजे गांव के सोनू और योगेश उसको घर से बुलाकर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कराया अस्पताल में भर्ती

इसके बाद श्यामवीर का पता नहीं चला। रात में उसके नहीं लौटने पर तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। बुधवार को सोनू घर में मिल गया। उसने बताया कि तीनों ने मंटोला में पार्टी मनाई थी।

इसी बीच उनका श्यामवीर से झगड़ा हो गया। दोस्तों ने उसे जमीन पर पटक दिया। इससे उसके सिर में चोट लगी। दोनों आरोपी उसे शांति मांगलिक हास्पिटल में भर्ती कराकर भाग आए। परिजन हास्पिटल पहुंच गए। श्यामवीर आईसीयू में भर्ती मिला। 

गुरुवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सोनू को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाना मंटोला में सोनू और योगेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना प्रभारी मंटोला के मुताबिक, हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनू ने पूछताछ में बताया कि श्यामवीर का सिर सड़क में मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी सोनू को जेल भेज दिया गया है, जबकि योगेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed