फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friends had murdered the young man for playing pranks.

Agra News: रंगबाजी करने पर दोस्तों ने की थी युवक की हत्या

Wed, 18 Sep 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Friends had murdered the young man for playing pranks.
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र कलानी गांव निवासी युवक की हत्या करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोस्तों ने यह हत्या युवक के जोर आजमाईश पर ललकारने के बाद की थी। इनके पास से हत्या करने में प्रयुक्त किया गया लोहे का पाइप व चाकू, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव कलानी के ह्रदेश कुमार 15 सितंबर की शाम को करीब 8 बजे कार में गंभीर घायलावस्था में मिला था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि आरोपी आदेश निवासी हीरापुर साहिस्ता के पास में ह्रदेश हैल्परी करता था। दूसरा आरोपी अवनीश आदेश के ताऊ का लड़का है। यह तीनों 15 सितंबर की दिल्ली से कार से घर आने के लिए निकले थे। एटा में इन्होंने शराब पी। फिर काली नदी के पास आकर बीयर पी, नदी में स्नान किया।
विज्ञापन

यहां ह्रदेश ने दोनों को जोर आजमाईश के लिए ललकारा। तीनों में मारपीट हुई। यहां अवनीश को एक पेंट किया हुआ पाइप मिल गया और उसने ह्रदेश को पाइप से मारा। इसके बद आदेश ने चाकू से और अवनीश ने पाइप से ह्रदेश को मारा। इससे ह्रदेश मौके पर ही गिर गया। दोनों आरोपी वहां से भाग गए। ह्रदेश हिम्मत करके कार की पिछली सीट पर लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को अनंगपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पाइप व चाकू, लैपटॉप, मोबाइल, आधार कार्ड व दो सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed