फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friday prayers held peacefully, police force remained alert

शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज

Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers held peacefully, police force remained alert
मैनपुरी/किशनी। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष चौकसी बरती गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स की तैनाती रही। नमाज के वक्त मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। जिलेभर में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिले में जुमे की नमाज के बाद हिंसा हो चुकी है। इसी के बाद से सरकार के निर्देश पर जिले में भी अलर्ट है। जुमे के दिन मुस्तैद रहकर पुलिसकर्मी अराजकतत्वों पर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार को शहर में सुबह से ही एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी विजयपाल सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने पैदल गश्त की। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी कमलेश दीक्षित ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बड़ी खानकाह, जामा मस्जिद, छोटी खानकाह, इमामबाड़ा में नमाजियों ने नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के जटपुरा, शमशेरगंज, कुसमरा, समान, अरसारा, ढकरोई, ऊंचा, रठेह, दिवनपुर की मस्जिदों पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एसपी कमलेश दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भिजवाया गया। एसडीएम जयप्रकाश, सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह, तहसीलदार विशाल यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी अजित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम, एएसपी पहुंचे करहल
करहल/बरनाहल। शुक्रवार को एडीएम रामजी मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने करहल पहुंचकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम आरएन वर्मा, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने हर गतिविधि पर नजर रखी। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाज पढ़ने के बाद नमाजी घरों को चले गए। बरनाहल कस्बे में भी दिनभर थाना पुलिस गश्त करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed