फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Frequent pneumonia and heart disease with blue crying

Agra News: बार-बार निमोनिया और रोते वक्त नीला पड़ने पर हृदय रोग

Mon, 12 Jan 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Frequent pneumonia and heart disease with blue crying
104, आगरा विकास मंच का शिविर
आगरा। आगरा विकास मंच की ओर से रविवार को जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में बाल हृदय रोग के शिविर लगाया गया। इसमें 45 बच्चों की जांच हुई। 10 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए हैं। ऑपरेशन में मंच सहयोग करेगा। नई दिल्ली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी ने बताया के रोते हुए बच्चा नीला पड़पा, बार-बार निमोनिया होना , जल्दी थकान होना बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं। ऐसे में तत्काल चिकित्सक को दिखाएं, समय पर जांच होने से इलाज से मर्ज ठीक हो जाता है। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया के शिविर के बाद अशोक पार्क में चिकित्सकों ने पौधे भी लगाए। शिविर में डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कात्याल, डॉ. विभांशु जैन ने भी मरीजों की जांच की। डॉ. संध्या जैन, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. अंशुल धमीजा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा की चिकित्सकीय टीम ने ईसीजी, ईको और रक्त संबंधी जांचें कीं। शिविर में प्रदीप तिवारी, आशीष जैन, ध्रुव जैन, जयरामदास, सुशील जैन, अंशू जैन, पूर्वा जैन का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed