{"_id":"658abd40904f957b610c9712","slug":"french-couple-took-seven-rounds-in-agra-as-per-hindu-customs-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजनगरी में फ्रेंच दंपती ने हिंदू रीति रिवाज से लिए सात फेरे, बोले- उनकी इच्छा पूरी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजनगरी में फ्रेंच दंपती ने हिंदू रीति रिवाज से लिए सात फेरे, बोले- उनकी इच्छा पूरी हुई
Tue, 26 Dec 2023 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
आगरा पहुंचे फ्रेंच दंपती ने ताजनगरी में मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। कहा कि उनकी इच्छा पूरी हो गई। इससे पहले जुलाई माह में शादी कर चुके हैं। यहां दोबारा शादी रचाई।
विज्ञापन
ताजनगरी में फ्रेंच दंपति ने हिंदू रीति रिवाज से लिए सात फेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे फ्रेंच दंपती ने सोमवार को हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। हालांकि वह इसी वर्ष जुलाई मााह में फ्रांस में शादी कर चुके हैं। दंपती अफनी इच्छा पूरी करने के लिए मोहब्बत की नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने हिंदू रीति रिवाज को समझा और दोबारा शादी रचाई। इस दौरान दंपती इस्केंडर और बासमा काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
उनकी यह शादी आगरा ही नहीं प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आगरा पहुंचे फ्रेंच दंपती ने ताज का भी दीदार किया। ताज का दीदार करने के बाद उन्होंने एक होटल के मालिक से आगरा में शादी रचाने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने पूरी व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
फ्रेंच दंपती की शादी पंडित सूरज कुमार ने कराई। दंपती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि के समक्ष फेरे लिए। हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाने के बाद दंपति ने फ्रांस में की अपनी शादी के बारे में बताया। कहा कि उन्होंने इसी साल जुलाई में शादी की है। लेकिन, वह ताजमहल के साये में फिर से शादी रचाना चाहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगरा मोहब्बत का शहर है। इसलिए यहां शादी रचाकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। साथ ही उनकी इच्छा भी पूरी हो गई है। हिंदू रीति रिवाज से शादी के दौरान फ्रेंच कपल ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। मंत्रोच्चार के बीच इसकेंदर ने बसमा की मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया। इशके बाद उन्होंने फोटो शूट कराया।