{"_id":"628d1a6865d325068f01538c","slug":"freezers-kept-in-the-open-dm-got-angry-kasganj-news-agr5345454182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे मिले फ्रीजर, डीएम हुईं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे मिले फ्रीजर, डीएम हुईं नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम हर्षिता माथुर ने मंगलवार को जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां शासन से भेजे गए फ्रीजर खुले में रखे मिले जो दो दिन हुई बारिश में भीग गए। डीएम ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं जो कर्मी अनुपस्थित मिले उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही पंाच दिन में सभी व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए जिला पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।
डीएम दोपहर के समय अचानक पशु चिकित्सालय में पहुंची। सबसे पहले उनकी नजर फ्रीजर के कार्टूनों पर पड़ी। उन्होंने पूछा कि इसमें क्या है, तो बताया गया कि यह फ्रीजर हैं। फ्रीजर की जानकारी मिलते ही डीएम ने पूछा कि फ्रीजर बाहर क्यों रखे हैं। मौके पर मिले फार्मासिस्ट कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सुरक्षित तरीके से फ्रीजर रखवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने पशु चिकित्सालय के अभिलेख व रजिस्टर भी चेक किए, लेकिन अभिलेखों का रखरखाव भी सहीं नहीं पाया गया। दवाओं का स्टॉक भी अस्त व्यस्त मिला। इस पर भी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और दवाओं का पूरा स्टॉक व्यवस्थित करने व सही तरके से दवाएं रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पशु चिकित्साधिकारी फील्ड में थे। डीएम के पहुंचने की सूचना पर वे तत्काल पहुंचे।