फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   freedom fighter,balgangadhar,bal gangadhar tilak,chandrashekar azad jayanti,mahapurush

बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

Fri, 23 Jul 2021 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter,balgangadhar,bal gangadhar tilak,chandrashekar azad jayanti,mahapurush
कासगंज के गंजडुंडवारा में अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारी लोकमान्य बाल गंगाधार तिलक ए? - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने हर नरायन इंटर कॉलेज में बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। दोनों ही महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। वहीं गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अनिल राठौर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद सन् 1920 में 14 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से जुड़े थे। देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जब पहली बार अंग्रेजों की कैद में आए तो उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई थी। कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए हमेशा संघर्ष किया। वह कहते थे कि वह आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे। उन्होंने बाल गंगाधार तिलक के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ओमप्रकाश प्रवक्ता, एवरन सिंह, संजीव कुमार, डॉ. अर्चना जायसवाल, चंद्रभान सिंह, पूनम, कंचन, रानी, श्रीकृष्ण, ओमनारायन, विवेक यादव, प्रतीक अग्रवाल, कृतज्ञ, अजय शाक्य, विवेक गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, संजय दीक्षित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed