{"_id":"6419a5d4c806820e5e05c714","slug":"free-wifi-facility-is-being-provided-at-six-intersections-in-agra-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी आगरा में सुविधाएं भी स्मार्ट: छह चौराहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा, जानें कहां और कैसे मिलेगा लाभ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी आगरा में सुविधाएं भी स्मार्ट: छह चौराहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा, जानें कहां और कैसे मिलेगा लाभ?
Tue, 21 Mar 2023 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:10 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी आगरा में छह चौराहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू की गई है। यहां हर दिन आधा घंटा आमजन को फ्री वाईफाई मिलेगा। हालांकि लिमिट से अधिक का इस्तेमाल करने पर उन्हें रिचार्ज करना होगा।
विज्ञापन
Free WiFi
विस्तार
उत्तर प्रदेश की स्मार्ट सिटी आगरा में स्मार्ट सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यहां छह चौराहे फ्री वाईफाई से लैस हो गए हैं। इन चौराहों पर मंगलवार से लोग 30 मिनट तक मुफ्त वाईफाई का लाभ ले रहें हैं। हालांकि अधिक इस्तेमाल पर मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा। वाईफाई एक्टिव करने के लिए आमजन को आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 मिनट मिलेगा मुफ्त वाईफाई
स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक प्रोजेक्ट के.के ने बताया कि बिजलीघर चौराहा, शाहगंज बाजार, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर, वॉटरवर्क्स और सदर बाजार में 30 मिनट मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू की गई है। 30 मिनट से अधिक सेवा जारी रखने के लिए रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन
ऑन करना पड़ेगा वाईफाई टैब
उन्होंने बताया कि एक दिन का रिचार्ज 9 रुपया, तीन दिन का रिचार्ज 19 रुपया और 7 दिन का रिचार्ज 39 रुपया में होगा। रिचार्ज कराने के बाद लोग इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेंगे। इंटरनेट सेवा मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए वाईफाई टैब को ऑन करना पड़ेगा। फिर स्मार्ट सिटी पर क्लिक करने से सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन