{"_id":"5d5127cf8ebc3e6c9d3b5a10","slug":"free-travel-for-women-in-roadways-ac-buses-on-rakshabandhan-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, रोडवेज की एसी बसों में भी मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, रोडवेज की एसी बसों में भी मुफ्त सफर
Tue, 13 Aug 2019 01:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पिंक बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
अब तक प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर केवल साधारण बसों में ही महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ दे रही थी, लेकिन इस दफा महिलाएं एसी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महानगर बसों में भी इस दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी।
रक्षाबंधन पर 14 अगस्त की रात 12 बजे से रोडवेज की वातानुकूलित बसों में भी बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज ने ईटीएम (टिकट मशीन) में आवश्यक बदलाव किए हैं। महिलाओं को जीरो वैल्यू का टिकट दिया जाएगा।
रोडवेज के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज कर्मियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। ज्यादातर महिलाएं आसपास के इलाकों में रहने वाले भाइयों के यहां टीका करने पहुंचती हैं।

Trending Videos
इन रूटों पर बढ़ाई जाएंगी बसें
ऐसे में सादाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फतेहपुर सीकरी, शमसाबाद, बाह, एत्मादपुर, बरहन, सैंया, जगनेर जैसे छोटे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि महिलाओं को मुफ्त यात्रा का फायदा मिल सके।
वातानुकूलित बसें ज्यादातर लंबे रूटों पर संचालित हैं। इनमें आगरा से दिल्ली, आगरा से लखनऊ, जयपुर, नोएडा आदि रूट की बसों में यह फायदा महिलाओं को मिल सकेगा। वहीं महानगर बसों में भी 15 अगस्त को महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।