{"_id":"6998b24ff3c7de74580982ca","slug":"free-health-camp-in-baldev-on-22nd-agra-news-c-25-1-agr1030-993899-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बलदेव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बलदेव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 22 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान के अंतर्गत लॉयंस क्लब आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम की ओर से 22 फरवरी को श्रीराधा-कृष्ण मंदिर बलदेव (मथुरा) में निशुल्क डायबिटीज एवं हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर दिवंगत लॉयन मनोज अग्रवाल की स्मृति में लगाया जा रहा है। शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित डॉक्टर्स शॉप बिल्डिंग में शिविर का पोस्टर जारी कर अधिक से अधिक ब्रजवासियों से लाभ लेने की अपील की गई। क्लब अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन प्रमोद अग्रवाल एवं कैंप चेयरमैन सीए राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डायबिटीज व हृदय रोग के अतिरिक्त अन्य रोगों की भी जांच व विशेषज्ञ परामर्श निशुल्क उपलब्ध रहेगा। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाॅयन संजीव तोमर होंगे, जबकि डीजी प्रथम लाॅयन आरएन वर्मा और डीजी द्वितीय लाॅयन अजय भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
डायबिटीज का बढ़ रहा प्रकोप, समय रहते जांच जरूरी
शिविर संयोजक लाॅयन डॉ. अरविंद जैन ने बताया कि अब डायबिटीज का प्रकोप गांवों में भी तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि केवल शुगर नियंत्रण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके दुष्प्रभावों की समय रहते जांच और आकलन भी जरूरी है। बताया कि शिविर में 20 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम मरीजों को निशुल्क परामर्श प्रदान करेगी। इस दौरान लाॅयन प्रमोद खंडेलवाल, अजय बंसल, श्याम मोहन गुप्ता, मुकेश गर्ग, चंद्र माहेश्वरी, डॉ. जितुल आदि मौजूद रहे।