फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free envelope from post office to send Rakhi

राखी भेजने के लिए डाकघर से निशुल्क मिल रहा लिफाफा

Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Free envelope from post office to send Rakhi
मैनपुरी। इस रक्षाबंधन डाक विभाग बहनों को राखियां भेजने के लिए नि:शुल्क लिफाफे उपलब्ध करा रहा है। ये लिफाफा पूरी तरह वाटरप्रूफ है, इसमें राखी सुरक्षित रहेगी। प्रधान डाकघर समेत सभी डाकघरों से इनका वितरण कराया जा रहा है। इससे पहले इस लिफाफे के लिए धनराशि निर्धारित थी, जिसे इस बार खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस पर्व पर बहनें अपने भाई को लंबी उम्र के लिए राखी बांधतीं हैं। जो बहनें अपने भाइयों से दूर हैं, वे डाक के माध्यम से अपनी राखियां भेजती हैं। अब तक डाक विभाग द्वारा हर साल राखियों को पोस्ट करने के वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया जाता था। इसके लिए दस रुपये की धनराशि निर्धारित थी।
विज्ञापन

इस बार डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियां भेजने के लिए लिफाफे का शुल्क खत्म कर दिया है। डाकघर से ये लिफाफा बिल्कुल नि:शुल्क मिलेगा। शर्त सिर्फ यह है कि राखी डाकघर से ही भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के साथ ही सभी 20 उप डाकघरों और 150 शाखा डाकघरों पर ये लिफाफे उपलब्ध हैं। पहली खेप के रूप में डाक विभाग को दो हजार लिफाफे मिले हैं, जल्द ही और लिफाफे आने की उम्मीद है। इस लिफाफे में बहनें अपनी राखियां अपने भाइयों को डाक के माध्यम से भेज सकेंगी।
डाकघर से ही राखियां पोस्ट करने का आग्रह
डाक विभाग द्वारा राखियां पोस्ट करने के लिए लिफाफा नि:शुल्क दिया जा रहा है। इस बीच डाककर्मी लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे डाकघर के माध्यम से ही इन राखियों को पोस्ट करें, जिससे विभाग को सेवा देने का मौका मिल सके। लोग डाकघर की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

डाक विभाग द्वारा नि:शुल्क राखियों के लिए लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इनका वितरण कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वे डाकघर से ही राखियों को पोस्ट करें। -आशीष सक्सेना, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed