{"_id":"68d4b8565958ecce3e0aea06","slug":"free-dialysis-service-agra-sn-medical-college-to-add-five-machines-as-patient-load-rises-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस...बढ़ाई जाएंगी पांच मशीनें, हर रोज आ रहे इतने मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस...बढ़ाई जाएंगी पांच मशीनें, हर रोज आ रहे इतने मरीज
Thu, 25 Sep 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:04 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा निशुल्क मिल रही है। इस वजह से यहां दूसरे जिलों से भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दूसरे जिलों से भी मरीज आ रहे हैं। इससे कॉलेज प्रशासन पांच मशीनें और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
बीते महीने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर स्थित नेफ्रोलॉजी विभाग में डायलिसिस यूनिट शुरू हुई थी। इसमें 16 डायलिसिस मशीनें लगाई गई थीं। राशन कार्ड होने पर डायलिसिस पूरी तरह निशुल्क है। अब तक करीब 800 डायलिसिस हो चुकी हैं। रोजाना 25-30 मरीजों की डायलिसिस हो रही है, 15-20 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है।
नेफ्रोलाॅजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि एसएन में डायलिसिस और जरूरत की दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराने से आगरा, अलीगढ़ मंडल के अलावा 10-15 अन्य जिलों के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
डायलिसिस के नए पंजीकरण किए बंद
डायलिसिस यूनिट में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक डायलिसिस हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से मशीनें और टेक्नीशियन की कमी पड़ रही है। इससे नए पंजीकरण कुछ समय के लिए बंद किए गए हैं। मशीनें और टेक्नीशियन आने के बाद मरीजों का पंजीकरण शुरू कराया जाएगा।
मशीनों की कर रहे हैं खरीद
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज अधिक आ रहे हैं। इससे 5 डायलिसिस मशीनें और लगाई जाएंगी। अभी एक-दो मशीनें हैं, बाकी की खरीद करेंगे। इससे किडनी मरीजों के लिए सुविधा और बढ़ जाएगी।