फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud With Youngman To Get a Job On Airport

ठगी का नया तरीका, एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

Sun, 05 Jan 2020 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 Jan 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud With Youngman To Get a Job On Airport
डेमो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। शातिर ठगों ने युवक से ऑनलाइन आवेदन कराया और कॉल लेटर देकर पूरा भरोसा भी दिलाया। इसके बाद खाते में रकम डलवाई गई।
विज्ञापन


नौकरी न लगने पर ठगी का एहसास हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना बागवाला में दीपक पुत्र अखिलेश कुमार निवासी गांव मानिकपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप लगाया है कि मोहन गार्डन पश्चिमी दिल्ली निवासी राजकुमार पुत्र शत्रुघ्न पासवान ने 10 जुलाई 2019 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में ग्रांड स्टांप के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। 12 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन कराया और 26 जुलाई को कॉल लेटर घर आया। 31 जुलाई को पीएनबी के खाते में रकम डलवाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता निवासी बी ब्लॉक तिहाड़ जेल पश्चिमी दिल्ली व कुनाल शर्मा बात करने लगे। इन्होंने साजिश के तहत कई बार में तीन लाख, 18 हजार, 800 रुपये ठग लिए। राजकुमार और गौरव शर्मा ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और कुनाल शर्मा नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा।

जब रुपये देने से इनकार कर दिया और अपनी दी हुई रकम मांगी तो उसने धमकी दी। रकम लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एसएसपी सुनील कुमार सिंह के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed