फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud with women in agra society run crime news

आगरा: 32 हजार महिलाओं से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी, एनजीओ संचालक फरार

Fri, 08 Nov 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud with women in agra society run crime news
हरीपर्वत थाने में पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घर बैठे शिक्षक बनाकर दो से ढाई हजार रुपये प्रति माह मानदेय का लालच देकर ताजनगरी की 32 हजार महिलाओं से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। ठगी की शिकार महिलाओं में डॉक्टर, शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोप एनजीओ सार्थक सोशल वेलफेयर सोसायटी के संचालक शाहजहांपुर निवासी अमित राजपूत और अरुण कुमार अग्निहोत्री पर है। मामला खुलने के बाद दोनों फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन


आगरा की महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का पता तब चला जब उन्हें दिए गए सितंबर और अक्तूबर की तारीखों के चेक फर्जी निकले। पीड़ित महिलाओं में से 150 ने बुधवार को हरीपर्वत थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी प्रदेश के अन्य जिलों में भी की गई है। फिरोजाबाद में पहले से केस दर्ज है। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली मनोचिकित्सक डॉ. मीना पाठक और गांधी नगर की शिक्षिका राजकुमारी भी इन ठगों की जालसाजी का शिकार हो गईं।

नारी सशक्तीकरण योजना के नाम पर ठगी

आरोपी खुद को सरकार की नारी सशक्तीकरण योजना से जुड़ा बताते थे। उन्होंने आगरा में ठगी 2017 में शुरू की। सिकंदरा में दफ्तर खोला। कोऑर्डिनेटर रखे। उन्होंने गली-गली प्रचार किया। उनके निशाने पर महिलाएं थीं। 

उन्होंने लालच दिया, जो महिला 18 साल से अधिक की 20 महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, मेहंदी रचाने का प्रशिक्षण देगी, उसे दो हजार रुपये मिलेंगे। 

समूह में 25 महिला होने पर ढाई हजार दिए जाएंगे। प्रशिक्षण लेने वाली महिला को 790 रुपये पंजीकरण के देने होंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद गली-गली में समूह बनते चले गए। 

जनवरी से नहीं किया भुगतान

शुरू में कुछ महिलाओं को रकम दी गई। आगरा में 1600 समूह बने। इस साल जनवरी से पैसा नहीं दिया गया। कह दिया बाद में इकट्ठा दिया जाएगा। महिलाओं ने अरुण अग्निहोत्री के सामने विरोध किया तो सितंबर और अक्तूबर के चेक थमा दिए गए। ये फर्जी निकले। 

बैंक से जानकारी मिलने केबाद पीड़ित महिलाओं ने गांधी नगर में बुधवार सुबह बैठक की। इसके बाद हरीपर्वत थाना पहुंची। आरोपी अमित राजपूत शाहजहांपुर के ब्लॉक ददरौल के मौजमपुर गांव का रहने वाला है। अरुण कुमार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में सदर बाजार के मुक्कु बजरिया का निवासी है। एनजीओ में अमित निदेशक और अरुण चेयरमैन है।

प्रदेश की 1.48 लाख महिलाएं बनीं शिकार

हरीपर्वत थाने में प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने बताया कि इस एनजीओ ने आगरा ही नहीं, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, कासगंज, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जिलों में ठगी की है। संस्था के दस्तावेज में लगभग 1.48 लाख महिलाओं का डाटा है। वाराणसी में भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है।

महिलाओं के साथ ठगी की शिकायत मिली है। आरोपी एनजीओ संचालकों के खिलाफ फिरोजाबाद में भी केस दर्ज बताया गया है। इसकी जानकारी की जा रही है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है - अजय कौशल, थाना प्रभारी निरीक्षक, हरीपर्वत थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed