{"_id":"5bf3a7babdec2269883774fa","slug":"fraud-with-women-egg-donors-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर से अंडाणु डोनेट करने आगरा आईं महिलाओं के साथ धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर से अंडाणु डोनेट करने आगरा आईं महिलाओं के साथ धोखाधड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक अस्पताल में उदयपुर से अंडाणु बेचने आईं महिलाओं से धोखाधड़ी हो गई। तीन महिलाओं को रुपये दिए बिना एजेंट गायब हो गया। महिलाओं ने थाना हरीपर्वत पहुंच कर मामले की शिकायत की। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से बात की, इसके बाद डॉक्टर की ओर से महिलाओं को रुपये दिए गए।
एजेंट रामेश्वर और पत्नी संगीता उदयपुर से 22 महिलाओं को लेकर अस्पताल में आई थीं। इनका 12 दिन इलाज किया गया। उसमें से पांच महिलाओं का चयन किया गया। इनको पांच दिन इंजेक्शन लगाए गए।
इसके बाद तीन महिलाओं से अंडाणु लिए गए। इसमें से एक महिला ने बताया कि एजेंट ने प्रत्येक महिला को 35000-35000 रुपये देने के लिए कहा था। लेकिन सोमवार को एजेंट गायब हो गया।

डॉक्टर ने दिए रुपए
महिलाओं ने डॉक्टर से रुपये मांगे। डॉक्टर ने कहा कि वो एजेंट को जानती हैं, उसको रुपये दे दिए हैं। इसके बाद तीन में से दो महिलाएं हरीपर्वत थाने पहुंचीं। पूरा मामला बताया। पुलिस ने संबंधित डॉक्टर से बात की।
डॉक्टर ने एजेंट से बात की तो उसने बताया कि किसी काम से दिल्ली चला गया था। डॉक्टर की ओर से महिलाओं को रुपये दिए गए। हरीपर्वत थानाध्यक्ष का कहना है कि महिलाएं शिकायत लेकर आई थीं। डॉक्टर की ओर से रुपये उपलब्ध करा दिए गए। कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
बांझपन के इलाज में काम आता है अंडाणु
आईवीएफ सेंटर पर बांझपन वाले मरीजों के इलाज के लिए अंडाणु डोनेट कराया जाता है। कई सारे अस्पतालों में एजेंट ही डोनर तलाश करके लाते हैं। शहर में बड़े पैमाने पर यह काम हो रहा है।