फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud With Woman Change Atm Card Withdraw One Lakh Rupees Crime News

धोखाधड़ी: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले एक लाख रुपये, एडीजी से शिकायत

Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

मंजू गुप्ता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने पार्लर से संबंधित सामान खरीदने के लिए ही बैंक से 1.70 लाख रुपये का ऋण लिया था। रकम खाते में आने के बाद आठ मई को उनकी बेटी खाते से रकम निकालने गई थी। वह 15 हजार रुपये निकालकर ले आई। अगले दिन वो फिर से रुपये निकालने गई। मगर, पिन डालने पर मशीन गलत बताने लगी।

विज्ञापन
Fraud With Woman Change Atm Card Withdraw One Lakh Rupees Crime News
आगरा: साइबर क्राइम सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कालिंदी विहार निवासी मंजू गुप्ता के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम एटीएम कार्ड को बदलकर निकाली गई। 20 हजार रुपये फिरोजाबाद के एक पेट्रोल पंप पर कैश कराए गए। मामला दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एडीजी जोन से शिकायत की है। मामले में साइबर थाने की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

मोबाइल पर नहीं आया रुपये निकालने का संदेश
मंजू गुप्ता का खाता बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। वह फिरोजाबाद में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने लोन लिया था, 8 मई को उनके खाते में 1.70 लाख रुपये आए थे। इसके बाद किसी ने कई बार में खाते से 1,01,000 रुपये निकाल लिए। इसका कोई मैसेज भी मोबाइल पर नहीं आया।

विज्ञापन

बैंक ने दी जानकारी
बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ने फिरोजाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप से रुपये कार्ड के माध्यम से कैश कराए थे। 1800 रुपये का पेट्रोल दिया गया, जबकि बाकी 18200 रुपये कैश दिए गए। इस बारे में पेट्रोल पंप मैनेजर से पूछताछ की। मंजू गुप्ता का आरोप है कि मैनेजर ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें भगा दिया। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 18 मई में थाना उत्तर, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने इस मामले में अब एडीजी जोन से शिकायत की। मामले की जांच साइबर थाने को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रकम मंजू गुप्ता का एटीएम कार्ड बदलकर कर निकाल ली गई है। इसकी जानकारी उन्हें बाद में हो सकी। एक लाख रुपये खाते से निकाले गए हैं। इसमें से 20 हजार रुपये पेट्रोल पंपकर्मियों ने कैश किए। मुकदमे में पंप के मैनेजर, कर्मचारी को नामजद किया गया है। 

ब्यूटी पार्लर चला रही हैं मंजू
मंजू गुप्ता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने पार्लर से संबंधित सामान खरीदने के लिए ही बैंक से 1.70 लाख रुपये का ऋण लिया था। रकम खाते में आने के बाद आठ मई को उनकी बेटी खाते से रकम निकालने गई थी। वह 15 हजार रुपये निकालकर ले आई। अगले दिन वो फिर से रुपये निकालने गई। मगर, पिन डालने पर मशीन गलत बताने लगी। उन्हें लगा कि गलत पिन डालने की वजह से कार्ड बंद हो गया है। 11 मई को फिर गईं। मगर, पिन गलत ही बताया गया। 12 सितंबर को बैंक जाने पर 64 हजार रुपये निकलने का पता चला। इस पर उन्होंने बाकी रकम निकालने के लिए चेक लगाया। मगर, तब तक उनके खाते से 30 हजार और निकल गए। 

इन बातों का रखें ध्यान 
आगरा। पुलिस के मुताबिक, एटीएम में रकम निकालते समय सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति की मौजूदगी पर रुपये नहीं निकाले। गार्ड वाले एटीएम पर जाएं। एटीएम केबिन में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं आने दें। कोई मदद का झांसा दे तो नहीं लेनी चाहिए। अपना एटीएम कार्ड भी किसी अन्य को हाथ में न दें। 

आगरा: सांप के डंसने से बच्चे की मौत, तीन दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से गिरी थी मकान की छत, तब दिखा था नाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed