फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud With Woman And Kisan By Cyber Criminal Crime News

साइबर अपराध: पहले जमा कराए दस रुपये फिर काट लिए हजारों, लकी ड्रॉ में फ्रिज का झांसा देकर महिला से ठगी, अंजान कॉल से रहें सावधान

Thu, 28 Oct 2021 01:27 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 Oct 2021 01:27 PM IST
सार

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि अंजान लोगों के फोन कॉल कर लकी ड्रा और लाटरी निकलने की बात कहने पर विश्वास न करें। किसी तरह की रकम मांगते हैं तो समझा जाएं ठगी की जा रही है। अपने मोबाइल में किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें।

विज्ञापन
Fraud With Woman And Kisan By Cyber Criminal Crime News
आगरा: साइबर क्राइम सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कमला नगर की महिला साइबर अपराधियों का शिकार बन गईं। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की साइट से खरीदारी करने पर लकी ड्रॉ में फ्रिज निकलने का झांसा देकर 29 हजार रुपये जमा करा लिए गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में 10 महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताया
कमला नगर निवासी पूजा गर्ग के मोबाइल पर 18 दिसंबर 2020 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि आपने कंपनी से शॉपिंग की थी। इस कारण आपका नंबर लकी ड्रा में आया है। आपको एक फ्रिज दिया जा रहा है। इसके लिए आपको पांच हजार रुपये की खरीदारी करनी होगी और रकम बताए खाते में जमा करनी होगी। पूजा ने पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जीएसटी खर्च के रूप में 12 हजार रुपये मांगे। यह भी कहा कि जीएसटी की रकम पांच मिनट में वापस हो जाएगी। इस पर पूजा ने रुपये जमा कर दिए। रकम नहीं आने का झांसा देकर दोबारा 12 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पूजा ने कॉल करने वाले से फ्रिज भेजने को कहा तो आरोपी धमकी देना लगा। इसके बाद नंबर भी ब्लाक कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। जांच में मामला सही निकलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

पहले दस रुपये ट्रांसफर कराए, फिर दो बार में काट लिए 49,990 रुपये
अमिता विहार निवासी संजय कुमार गुप्ता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। इसी साल 22 फरवरी को उनके मोबाइल पर मेसेज आया। उनसे बीएसएनएल नंबर का सत्यापन कराने के लिए 24 घंटे के अंदर कॉल करने के लिए कहा था। मैसेज में एक नंबर दिया था। उन्होंने कॉल की तो बात करने वाले ने कहा कि अपने नंबर पर दस रुपये का रिचार्ज कर लो। ऑनलाइन रिचार्ज करते ही उनके खाते से दो बार में 49990 रुपये निकल गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। साइबर सेल ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया।

किसान निधि की रकम दिलाने का झांसा देकर चार हजार जमा कराए
सुभाष नगर, कमला नगर निवासी कैलाश चंद्र पैंगोरिया की उम्र 63 साल है। 27 जुलाई को दोपहर एक बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम महेंद्र नाथ शुक्ला बताया और कहा कि मैं राज्य कृषि निदेशालय के कक्ष संख्या 42, हजरतगंज, लखनऊ से बोल रहा हूं। इसके बाद कैलाश को उनके पिता का नाम, आधार कार्ड का नंबर, खाता संख्या और कृषि जमीन की सही जानकारी बताई। कहा कि किसान निधि के 16 हजार रुपये मिलेंगे। कुछ तकनीकी गड़बड़ी हो गई है, जिसे सही किया जा रहा है। यह तभी सही होगी जब खाते में चार हजार रुपये डाल देंगे। उन्होंने रकम बताए खाते में जमा कर दी। खाता एयरटेल पेमेंट बैंक का था। रुपये लेने के बाद भी किसान निधि का पैसा नहीं आया। आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। बाद में पता चला कि खाता गुरुग्राम के एक व्यक्ति का है। इसकी ऑनलाइन शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की।

अंजान कॉल से रहें सावधान 
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि अंजान लोगों के फोन कॉल कर लकी ड्रा और लाटरी निकलने की बात कहने पर विश्वास न करें। किसी तरह की रकम मांगते हैं तो समझा जाएं ठगी की जा रही है। अपने मोबाइल में किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें। लाटरी, रिवार्ड प्वाइंट, नौकरी लगवाने की बात करने वालों से सावधान रहें। साइबर धोखाधड़ी होने पर पुलिस से शिकायत करें।

साइबर अपराध: सोफा खरीदने का झांसा देकर खाते से निकाले रुपये, ऑनलाइन की शिकायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed