{"_id":"5d39d7138ebc3e6cbf3f5101","slug":"fraud-with-tourist-police-constable-name-of-employing-job-in-railway-for-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगाने के नाम पर पर्यटन पुलिस सिपाही से ठगी, बांकेबिहारी मंदिर में है तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगाने के नाम पर पर्यटन पुलिस सिपाही से ठगी, बांकेबिहारी मंदिर में है तैनात
Fri, 26 Jul 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ठगी का शिकार पर्यटन पुलिस में तैनात सिपाही बच्चू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में तैनात पर्यटन पुलिस के एक सिपाही से बच्चे की नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख 86 हजार रुपये की ठगी हो गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना यमुनापार के गांव दूधाधारी निवासी बच्चू सिंह की मुलाकात मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गांव चिल्ला निवासी एक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने पर्यटन पुलिस में नौकरी कर रहे बच्चू सिंह से दावा किया कि उसके केंद्र सरकार व लखनऊ में अफसरों अच्छे संबंध हैं। वह उसके इंटर पास लड़के राकेश की रेलवे में नौकरी लगवा देगा।
इसके लिए पहले तीन और नौकरी का कॉल लेटर आने के बाद दो लाख रुपये देने को कहा। इस पर पीड़ित ने 19 सितंबर 2018 को अपने घर बुलाकर दो लाख रुपये दोस्त पूरन से लेकर नकद दिए। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट में 50000 रुपये भेजे।

इसके बाद 24000 व 12000 बैंक खाते में डाले। लेकिन न टेस्ट हुआ न ही नौकरी लगी। इस पर बच्चू सिंह ने फोन कर आरोपी से पैसे वापस करने को कहा। तो 28 मार्च 2019 को आरोपी ने कहा कि कॉल लेटर आने वाला है। बाकी के दो लाख रुपये तैयार रखना। लेकिन, लंबे समय के बाद भी बच्चे की नौकरी नहीं लगी बल्कि उसे नौकरी के लगाने के नाम पर ठग लिया।
इस पर पीड़ित ने घटना की तहरीर आरोपी के विरुद्ध दी है। पुलिस जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही ठगी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस पर पीड़ित ने घटना की तहरीर आरोपी के विरुद्ध दी है। पुलिस जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही ठगी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।