{"_id":"5dc44fc48ebc3e5b0717e4d2","slug":"fraud-with-nepal-young-men-police-arrested-two-accused-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मकाऊ में नौकरी दिलाने को बुलाए नेपाल के युवक, लाखों रुपये ठगे फिर हुआ ऐसा हाल कि पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकाऊ में नौकरी दिलाने को बुलाए नेपाल के युवक, लाखों रुपये ठगे फिर हुआ ऐसा हाल कि पहुंचा जेल
Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के 13 युवक फेसबुक पर दोस्ती कर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उन्हें मकाऊ में अच्छी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। दो दिन पहले आगरा बुला लिया गया। 11.5 लाख रुपये लेने के बाद सरगना फरार होने की तैयारी करने लगा, लेकिन नेपाल के युवकों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे 11 लाख रुपये बरामद किए।
गैंग का शिकार बने युवकों में माया देवी, भैरहवा, रुपनदेही, नेपाल निवासी मनोज धर्ती गौत्री, राजेश, अमन, विवेक, अर्जुन, शिवा, नेहाल, नीरज, आशीष गुप्ता, मदन मोहन चौधरी, सुंदर अधिकारी, रन बहादुर कुंवर, केशव प्रसाद सपकोता हैं।
मनोज ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसने फेसबुक पर सुधीर कुमार से दोस्ती की थी। वह मूलरूप से एटा के सकरौली स्थित गांव इरसौली का रहने वाला है। हाल में टेढ़ी बगिया में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। उसने रवि कुमार के नाम से आईडी बना रखी थी।

सुधीर ने विदेश में अच्छी नौकरी का आश्वासन दिया। मनोज ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से वार्ता की। सुधीर ने कहा कि मकाऊ में नौकरी लगवा देगा। बस वीजा और अन्य खर्च के लिए रकम देनी होगी। अपना व्हाट्स एप नंबर भी दे दिया। मनोज के गांव के बाकी 12 युवक विदेश में नौकरी के लिए तैयार हो गए। सभी से दस्तावेज भी मंगवा लिए गए।
कुछ दिन पहले सुधीर ने उन्हें आगरा आने को कहा। प्रत्येक से सवा लाख रुपये की मांग की। इससे पहले हवाई टिकट, रहने और खाने के खर्च के लिए रकम ले ली। भारत आने पर सुधीर ने बुधवार को नेपाल के युवकों को टेढ़ी बगिया पर आंबेडकर पार्क के पास बुलाया।
रुपये लेने के बाद सुधीर भागने लगा। मगर, युवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी सुधीर और उसके पिता धर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से 11 लाख रुपये भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे रिंकू नाम के युवक ने सौ नंबर पर कॉल किया था। उसने बताया था कि कुछ लोग उसके भाई सुधीर का अपहरण करके ले गए हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो नेपाल के युवक मिले। उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत की। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि सुधीर इंटर पास है। उसने पूछताछ में कुछ लोगों को विदेश भेजने की बात कही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए उसके बारे में पड़ताल की जा रही है। उसने कितने लोगों को ठगा है? वह कब से इस काम में लगा हुआ है। इस बारे में पता किया जा रहा है।